27 April 2026

खौफनाक: जयपुर से किडनैपिंग, आसीन्द में ‘तालिबानी’ सलूक; वीडियो वायरल करने वाला मुख्य आरोपी दबोचा

0
IMG-20260427-WA0005

आसीन्द 27 अप्रैल (केकड़ी पत्रिका /विजयपाल सिंह राठौड़) भीलवाड़ा जिले के आसीन्द से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। एक युवक को जयपुर से अगवा कर, उसे बंधक बनाकर पीटने और उसकी गरिमा को ठेस पहुँचाने वाले मुख्य आरोपी को आसीन्द पुलिस ने सलाखों के पीछे भेज दिया है।साजिश के तहत ‘हनीट्रैप’ जैसा जालयह कोई मामूली विवाद नहीं था, बल्कि एक सोची-समझी साजिश थी।

पीड़ित सीताराम तेली, जो जयपुर में ई-रिक्शा चलाकर अपना गुजारा करता था, उसे 3 अगस्त 2025 को ‘अपनों’ ने ही धोखे से बुलाया। चाय पिलाने और बातचीत करने के बहाने उसे गाड़ी में बिठाया गया और फिर शुरू हुआ खौफ का सफर।पेड़ से बांधा, वीडियो बनाया और दी अमानवीय यातनाएंआरोपी सुरेश कुमार साहू और उसके साथियों ने पीड़ित को जयपुर से आसीन्द लाकर एक सुनसान इलाके में पेड़ से बांध दिया। रिपोर्ट के मुताबिक:शारीरिक प्रताड़ना: युवक को निर्वस्त्र कर बेरहमी से पीटा गया।अमानवीय कृत्य: आरोपियों ने उसे पेशाब पीने और प्राइवेट पार्ट्स पर मिर्च डालने की धमकी देकर टॉर्चर किया।

डडिजिटल हथियार:

आरोपियों ने पूरी घटना का वीडियो बनाया ताकि उसे समाज में बदनाम किया जा सके।”आरोपियों ने पीड़ित को चाकू की नोक पर डराया और धमकी दी कि अगर पुलिस के पास गया तो नग्न वीडियो वायरल कर देंगे।” – पुलिस रिपोर्ट पुलिस का ‘स्पेशल ऑपरेशन’घटना के बाद जब मामला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह तक पहुँचा, तो उन्होंने तुरंत थानाधिकारी श्रद्धा पचौरी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिरों की मदद से मुख्य आरोपी सुरेश कुमार साहू (36) को गोविंदपुरा से गिरफ्तार कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page