29 April 2026

मसूदा विधानसभा क्षेत्र में ग्राम रथ अभियान का शुभारंभ, विधायक वीरेंद्र सिंह कानावत एवं एसडीएम दीपशिखा रहे मौजूद

0
IMG-20260429-WA0005

मसूदा 29 अप्रैल (केकड़ी पत्रिका/तरनदीप सिंह टुटेजा) विधानसभा क्षेत्र मसूदा में आज ग्राम रथ अभियान का शुभारंभ ग्राम पंचायत अंधेरी देवरी से किया गया। उपखंड अधिकारी मसूदा दीपशिखा ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को ग्रामीणों तक पहुंचाने के उद्देश्य से यह अभियान शुरू किया गया है।

उक्त ग्राम रथ ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण कर एलईडी मोबाइल वैन के माध्यम से किसानों, पशुपालकों एवं आम ग्रामीणों को राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देगा, जिससे ग्रामीण इन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सकें। एसडीएम दीपशिखा ने बताया कि कार्यक्रम के तहत पंचायत स्तर पर कृषि एवं उद्यानिकी विभाग, सहकारिता, पशुपालन, राजस्व, महिला एवं बाल विकास, राजीविका, डेयरी, सिंचाई विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौके पर उपस्थित रहकर योजनाओं की जानकारी देंगे तथा पात्र व्यक्तियों का पंजीयन भी करेंगे। इसी क्रम में ग्राम रथ अभियान के तहत ग्राम पंचायत खरवा में संध्या चौपाल का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय विधायक मसूदा श्री वीरेंद्र सिंह कानावत रहे एवं अध्यक्षता उपखंड अधिकारी दीपशिखा ने की। माननीय विधायक महोदय ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए राज्य सरकार की विभिन्न फ्लैगशिप योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि, मुख्यमंत्री निःशुल्क दवा योजना, चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना, पालनहार योजना, पशुधन निःशुल्क आरोग्य योजना आदि की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही ग्राम रथ अभियान के उद्देश्यों एवं महत्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर विकास अधिकारी संदेश पाराशर, बीसीएमओ मसूदा, सरपंच खरवा सहित सभी विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page