21 July 2026

बिसुदनी केचारभुजा नाथ मंदिर में चोरी,चांदी के आभूषण पार

0
Screenshot_2026-04-18-21-33-42-05_7352322957d4404136654ef4adb64504

कुशायता: 18 अप्रैल ( केकड़ी पत्रिका/हंसराज खारोल) ग्राम पंचायत कुशायता मुख्यालय के अंतर्गत आने वाले गाँव बिसुदनी के राजपूत मोहल्ला स्थित चारभुजा नाथ मंदिर में अज्ञात चोरों द्वारा चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है। मंदिर से चांदी के आभूषण चोरी होने की घटना सामने आई है, जिससे क्षेत्र में आक्रोश व्याप्त है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, अज्ञात चोरों ने मंदिर में रखे करीब 50 ग्राम चांदी के छत्र, 15-15 ग्राम के आभूषण तथा लगभग 30 ग्राम चांदी के कुंडल पार कर दिए। घटना का पता लगते ही ग्रामीणों में हड़कंप मच गया और मंदिर परिसर में लोगों की भीड़ जुट गई।

मामले की सूचना सावर थाने में दी गई, जहां अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है तथा चोरों की तलाश की जा रही है।ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द चोरी का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page