7 August 2026

कृषि महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता कार्यशाला का आयोजन, लोकतंत्र में मतदान की भूमिका पर दिया गया जोर

0
IMG-20260807-WA0007

केकड़ी 07 अगस्त ( केकड़ी पत्रिका) राजकीय कृषि महाविद्यालय, केकड़ी में शुक्रवार को मतदाता जागरूकता अभियान के तहत एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं युवाओं को मतदान के महत्व तथा लोकतांत्रिक प्रक्रिया के प्रति जागरूक करना था।महाविद्यालय के प्राचार्य चेतन लाल रेगर ने कहा कि भारत जैसे लोकतांत्रिक देश में प्रत्येक मतदाता की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि वे अपने मताधिकार का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करते हुए योग्य एवं कुशल जनप्रतिनिधियों का चुनाव करें।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. आनन्द पाराशर, सहायक आचार्य ने निर्वाचन विभाग द्वारा संचालित स्वीप (SVEEP) कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि विभाग समय-समय पर मतदाता जागरूकता एवं मतदान प्रक्रिया के प्रचार-प्रसार के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन करता है। उन्होंने कहा कि 18 वर्ष या उससे अधिक आयु का प्रत्येक भारतीय नागरिक मतदाता बनने एवं मतदान करने का अधिकार रखता है।

इस अवसर पर महाविद्यालय में पूर्व से गठित मतदाता साक्षरता क्लब की जानकारी भी साझा की गई। क्लब की कार्यकारिणी में गोविन्द टेलर को अध्यक्ष एवं परमेश्वर कुमार को उपाध्यक्ष बनाया गया है।कार्यशाला में संकाय सदस्य डॉ. सुमन धायल, डॉ. बालकिशन चौधरी, कार्यालय कार्मिक विष्णु परसोया, यशोधन कुमावत, बलराम सेन, विनोद साहु सहित छात्र-छात्राओं में अजयसिंह, आयुष, अनिरुद्ध, अनुराज, विशाल, गणेश, कालूराम, विकास, दीक्षा, किरण, अंशु, शिवानी एवं निशा सहित अनेक विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान सभी को लोकतंत्र को सशक्त बनाने के लिए अधिक से अधिक मतदान करने का संदेश दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page