22 July 2026

केकड़ी विधायक शत्रुघ्न गौतम का जन्मदिन कल, होंगे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित

0
Screenshot_2026-07-21-19-53-34-03_7352322957d4404136654ef4adb64504

सावर 21 जुलाई (केकड़ी पत्रिका/ हंसराज खारोल) केकड़ी विधानसभा क्षेत्र के विधायक शत्रुघ्न गौतम का जन्मदिन आज 22 जुलाई को क्षेत्रभर में हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा कुशायता, बिसुदनी, गोरधा, पिपलाज, सदारा, आमली, मैहरूकला, सोकिया का खेड़ा, चिकलिया, लोधा का झोपड़ा सहित आसपास के अनेक गांवों में विभिन्न सामाजिक एवं सेवा कार्य आयोजित किए जाएंगे।प्राप्त जानकारी के अनुसार जन्मदिन के अवसर पर विभिन्न स्थानों पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके साथ ही गौशालाओं एवं अन्य स्थानों पर गायों को चारा खिलाया जाएगा तथा सरकारी अस्पतालों में भर्ती मरीजों को फल वितरित किए जाएंगे।विधायक के जन्मदिवस को लेकर कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल है। क्षेत्रभर में तैयारियां अंतिम चरण में हैं तथा जगह-जगह बैनर और पोस्टर लगाए गए हैं। विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ता जन्मदिन को सेवा और जनकल्याण के कार्यों के माध्यम से मनाने की तैयारियों में जुटे हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page