श्री प्राज्ञ महाविद्यालय में सेबी वित्तीय साक्षरता एवं साइबर फ्रॉड जागरूकता सत्र का आयोजन

बिजयनगर 21 जुलाई ( केकड़ी पत्रिका/तरन दीप सिंह)) श्री प्राज्ञ महाविद्यालय, बिजयनगर के द्वारा इंस्टीट्यूशन्स इनोवेशन काउंसिल (IIC) के तत्वावधान में “सेबी फाइनेंशियल लिटरेसी एवं साइबर फ्रॉड अवेयरनेस सेशन” का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में सेबी स्मार्ट ट्रेनर श्री सुनील कोगटा ने मुख्य वक्ता के रूप में विद्यार्थियों को वित्तीय साक्षरता, बचत की आदत विकसित करने, सक्रिय एवं निष्क्रिय आय (Active Income vs. Passive Income), विवेकपूर्ण निवेश रणनीतियों तथा विभिन्न निवेश विकल्पों के लाभ एवं हानियों की विस्तृत जानकारी प्रदान की।उन्होंने वर्तमान समय में बढ़ रहे साइबर फ्रॉड के विभिन्न तरीकों से विद्यार्थियों को अवगत कराते हुए ऑनलाइन बैंकिंग, यूपीआई, ओटीपी, फिशिंग लिंक एवं सोशल मीडिया धोखाधड़ी से बचने के प्रभावी उपाय बताए। साथ ही साइबर अपराध होने की स्थिति में शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया एवं आवश्यक सावधानियों की भी जानकारी दी।
महाविद्यालय प्रशासन ने विद्यार्थियों से वित्तीय निर्णय सोच-समझकर लेने, नियमित बचत की आदत विकसित करने तथा डिजिटल लेन-देन के दौरान सतर्क रहने का आह्वान किया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में वित्तीय जागरूकता बढ़ाना, सुरक्षित निवेश की समझ विकसित करना तथा उन्हें साइबर अपराधों के प्रति सजग बनाना रहा।अंत में महाविद्यालय प्राचार्य ने सभी विद्यार्थियों से ऐसे जागरूकता कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता निभाने का आग्रह किया, ताकि वे वित्तीय रूप से सशक्त एवं डिजिटल रूप से सुरक्षित नागरिक बन सकें।