18 June 2026

सफलता की कहानी-2ग्रामीण सेवा शिविर-2026मौके पर मनोहर को प्राप्त हुआ पट्टा

0
IMG-20260618-WA0006

कुशायता 18 जून (केकड़ी पत्रिका/ हंसराज खारोल) राज्य की संवदेनशील, पारदर्शी और जवाबदेह सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याण की विभिन्न योजनाओं, फ्लेगशिप योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने के लिए पंचायत समिति सावर की ग्राम पंचायत गिरवरपुरा में ग्रामीण सेवा शिविर-2026 का आयोजन किया गया।शिविर में ग्राम पंचायत गिरवरपुरा के निवासी मनोहर सिंह मीणा पुत्र नारायण सिंह मीणा ग्राम गिरवरपुरा ग्राम पंचायत गिरवरपुरा को जिला रसद अधिकारी एवं शिविर प्रभारी मोनिका जी जाखड़ द्वारा पट्टा प्रदान किया गया। शिविर के दौरान मनोहर को पट्टा प्रदान किया तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। मनोहर ने राजस्थान सरकार व प्रशासन का आभार व्यक्त किया तथा बताया कि मैं पट्टे हेतु कई दिनों से परेशान था। पट्टा प्राप्त होने से वह अपने घर का मालिकाना हक प्राप्त करके पट्टा प्राप्त होने से लोन की सुविधा भी मिल जायेगी। लोन सुविधा से व्यापार प्रारम्भ करने में सहायता मिलेगी। जिससे पारिवारिक आर्थिक स्थिति भी सुदृढ़ हो सकेगी। मनोहर सिंह ने सरकार द्वारा चलाये जा रहे ग्रामीण सेवा शिविर की प्रशंसा की और सभी को धन्यवाद् ज्ञापित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page