विधायक शत्रुघ्न गौतम ने किया 240 लाख की लागत से निर्माणाधीन पुलिया का निरीक्षण
बघेरा, 16 जून(केकड़ी पत्रिका) निकटवर्ती ग्राम नयागांव कुमावत के पास डाई नदी पर लगभग 240 लाख रुपये की लागत से बन रही पुलिया का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य की गुणवत्ता, प्रगति एवं तकनीकी मानकों की समीक्षा की गई। संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।