18 June 2026

जलदाय विभाग की लापरवाही से सड़क पर बना बड़ा गड्ढा, राहगीरों को हो रही भारी परेशानी

0
Screenshot_2026-06-18-14-09-49-63_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7

बघेरा, 18 जून(केकड़ी पत्रिका) बघेरा-हिसामपुर-सलारी मार्ग पर जलदाय विभाग की लापरवाही के चलते पाइप लाइन में पिछले एक माह से लगातार पानी का रिसाव हो रहा है। लीकेज के कारण सड़क के बीचों-बीच बड़ा गड्ढा बन गया है, जिससे क्षेत्र के लोगों एवं राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों ने बताया कि पाइप लाइन से लगातार पानी बहने के कारण सड़क की मिट्टी कट गई और गहरा गड्ढा बन गया है। इस मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में छोटे वाहन, दुपहिया वाहन एवं पैदल यात्री गुजरते हैं। गड्ढे के कारण दुर्घटना की आशंका बनी हुई है, विशेषकर रात के समय वाहन चालकों को अधिक परेशानी होती है।स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार संबंधित विभाग को समस्या से अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई है। लगातार हो रहे जल रिसाव से पेयजल की भी बर्बादी हो रही है तथा सड़क को नुकसान पहुंच रहा है।

ग्रामीणों ने जलदाय विभाग एवं प्रशासन से मांग की है कि पाइप लाइन की लीकेज को शीघ्र ठीक करवाकर सड़क पर बने गड्ढे की मरम्मत कराई जाए, ताकि आमजन को राहत मिल सके और किसी संभावित दुर्घटना से बचा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page