5 June 2026

विश्व पर्यावरण दिवस पर “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण

0
Screenshot_2026-06-05-17-28-44-66_7352322957d4404136654ef4adb64504

बिजयनगर 05 जून (केकड़ी पत्रिका/तरनदीप सिंह टुटेजा) विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भाजपा अजमेर देहात के मसूदा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा रामगढ़ मंडल द्वारा “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत ग्राम हनूतिया एवं जालियां-2 में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण का संदेश देना तथा मातृत्व के सम्मान को प्रकृति से जोड़ना रहा।इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनके संरक्षण का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में विशेष रूप से भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा रामगढ़ मंडल अध्यक्ष सद्दीक मोहम्मद ने पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वृक्ष मानव जीवन का आधार हैं और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं हरित वातावरण सुनिश्चित करने हेतु सभी को वृक्षारोपण करना चाहिए। उन्होंने “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान को समाज में सकारात्मक संदेश देने वाला प्रेरणादायी प्रयास बताया।कार्यक्रम में पूर्व मंडल उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल, मंडल मंत्री अनिल टेलर, निवर्तमान पंचायत समिति सदस्य ईश्वर चौधरी, पूर्व पंचायत समिति सदस्य विष्णु चौधरी, भाजपा नेता राजू जोशी बाड़ी, भाजपा नेता नानूराम शर्मा, एसटी मोर्चा अध्यक्ष कमलेश भील, सुशील साहू, कमलेश बैरवा, एससी मोर्चा अध्यक्ष टीकमचंद मेघवंशी सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।”एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page