5 June 2026

गुप्त दानदाता ने अपने स्वर्गीय पिताजी की स्मृति में ब्रह्माणी माता मंदिर को दो वॉटर कूलर भेंट

0
file_00000000d35c72098c347d014e4af8e2

बघेरा।ल 05 जून (केकड़ी पत्रिका) श्रद्धा, सेवा और जनकल्याण की उत्कृष्ट भावना का परिचय देते हुए श्री ब्रह्माणी माता जी के एक परम गुप्त भक्त परिवार द्वारा अपने स्वर्गीय पूज्य पिताजी की पावन स्मृति में श्री ब्रह्माणी माता मंदिर परिसर हेतु ₹ 66,000 की लागत के दो वॉटर कूलर भेंट किए गए।

मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को शीतल पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से किए गए इस सराहनीय योगदान की क्षेत्रभर में प्रशंसा की जा रही है। यह सेवा कार्य न केवल अपने पूर्वजों के प्रति सम्मान का प्रतीक है, बल्कि समाज और धर्मस्थल के प्रति समर्पण की प्रेरणादायक मिसाल भी है।


इस अवसर पर ब्रह्माणी माता विकास समिति के अध्यक्ष एवं समस्त कार्यकारिणी सदस्यों ने दानदाता परिवार के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके इस सहयोग से मंदिर आने वाले हजारों श्रद्धालुओं को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा। समिति ने उनके परिवार की सुख, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।
समिति पदाधिकारियों ने कहा कि ऐसे सेवा भावी और धर्मनिष्ठ लोगों के सहयोग से ही धार्मिक स्थलों का विकास संभव हो पाता है। उन्होंने माँ ब्रह्माणी से प्रार्थना की कि उनकी कृपा दानदाता परिवार पर सदैव बनी रहे तथा परिवार निरंतर उन्नति और खुशहाली के पथ पर अग्रसर रहे।


“माँ ब्रह्माणी की असीम कृपा से आपका परिवार सदैव स्वस्थ, सुखी एवं समृद्ध रहे।”इसी मंगलकामना के साथ विकास समिति ने दानदाता परिवार का पुनः हृदय से आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page