26 May 2026

भाविप के अभिरुचि शिविर का माधवी महिला मंडल ने किया अवलोकन ,बच्चों ने दिखाया उत्साह जीता सभी का मन

0
IMG-20260526-WA0009

केकड़ी 26 मई केकड़ी पत्रिका/ भारत विकास परिषद शाखा केकड़ी द्वारा राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय केकड़ी मे चल रहे अभिरुचि शिविर में मंगलवार को सामाजिक एवं सांस्कृतिक सरोकारों से जुड़ी महिलाओं की प्रेरणादायी उपस्थिति रही। अभिरुचि शिविर का अवलोकन करने हेतु माधवी महिला मंडल की अध्यक्षा कौशल्या गर्ग , सचिव अल्का चौकड़ीवाल ,कोषाध्यक्ष गायत्री बंसल , कैलाश देवी एवं मंजू देवी अवलोकन हेतु शिविर स्थल पहुंचीं ।
इस अवसर पर परिषद की महिला सदस्यों द्वारा अतिथियों का तिलक एवं ओपरना पहनाकर आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया गया। अतिथियों ने शिविर में संचालित विभिन्न रचनात्मक, सांस्कृतिक एवं व्यक्तित्व विकास गतिविधियों का अवलोकन किया तथा बच्चों की प्रतिभा, अनुशासन एवं उत्साह की मुक्तकंठ से सराहना की।


माधवी महिला मंडल की पदाधिकारियों ने कहा कि इस प्रकार के अभिरुचि शिविर बच्चों के सर्वांगीण विकास में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। शिविर में बच्चों द्वारा उत्साहपूर्वक भागीदारी करना समाज के उज्ज्वल भविष्य का संकेत है। उन्होंने परिषद द्वारा किए जा रहे सामाजिक एवं शैक्षणिक प्रयासों की प्रशंसा करते हुए भविष्य में भी ऐसे प्रेरणादायी आयोजनों की निरंतरता बनाए रखने की अपेक्षा व्यक्त की।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए अतिथियों ने उनमें आत्मविश्वास, संस्कार एवं रचनात्मकता के विकास की आवश्यकता पर बल दिया। शिविर का वातावरण पूरे समय उत्साह, उमंग और सकारात्मक ऊर्जा से सराबोर रहा।
इस दौरान परिषद की महिला संयोजक अंजू विजय, सरिता विजय ,कैलाश देवी सोनी, राधा विजय, मंजूलता न्याति ,आभा बैली , विनीता विजय सहित कई महिला सदस्य उपस्थित रहीं।
अंत में महिला संयोजक अंजू विजय ने सभी अतिथियों, सहयोगियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए शिविर की सफलता में सभी के योगदान को महत्वपूर्ण बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page