विशेष ग्राम सभा में कृषि विभाग की योजनाओं एवं गतिविधियों की दी गई विस्तृत जानकारी
कुशायता। 26 मई 2026,(केकड़ी पत्रिका/हंसराज खारोल) मंगलवार को ग्राम पंचायत गोरधा, कुशायता, पिपलाज, सदारा, आलोली, आमली, मैहरूकला, सदारी एवं चितिवास सहित आसपास की ग्राम पंचायतों में आयोजित विशेष ग्राम सभाओं में कृषि विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं गतिविधियों की विस्तृत जानकारी ग्रामीणों एवं किसानों को दी गई। कार्यक्रम में कृषि विभाग के अधिकारियों ने किसानों को आधुनिक खेती, जल संरक्षण एवं सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए जागरूक किया।सहायक कृषि अधिकारी दयाल राम कुमावत एवं वरिष्ठ कृषि पर्यवेक्षक रामदयाल मीणा ने बताया कि विशेष ग्राम सभा में किसानों को तारबंदी योजना, फार्म पॉन्ड, बूंद-बूंद सिंचाई, पाइपलाइन योजना, कृषि यंत्र अनुदान योजना, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, किसान सम्मान निधि योजना, पीएम कुसुम योजना एवं किसान डिजिटल पहचान सहित विभिन्न योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी गई।इस दौरान ग्रामीणों को ग्लोबल राजस्थान एग्रोटेक मीट (GRAM) 2026 के बारे में भी अवगत कराया गया।
अधिकारियों ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा आयोजित होने वाला यह कृषि महाकुंभ किसानों को आधुनिक तकनीक, ड्रोन तकनीक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, प्रिसिजन फार्मिंग, जैविक एवं प्राकृतिक खेती जैसी नवीन तकनीकों से जोड़ने का सशक्त मंच बनेगा। इसमें कृषि वैज्ञानिकों, स्टार्टअप्स, उद्यमियों एवं किसानों के बीच सीधा संवाद स्थापित होगा तथा आधुनिक कृषि यंत्रों का लाइव प्रदर्शन किया गया है।विशेष ग्राम सभा में ग्रामोत्थान शिविर एवं ग्राम रथ अभियान की प्रगति की भी जानकारी दी गई। अधिकारियों ने बताया कि राज्य सरकार के 13 विभागों द्वारा संयुक्त रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में योजनाओं की जानकारी देकर मौके पर ही समस्याओं का समाधान किया जा रहा है।ग्राम पंचायत गोरधा मुख्यालय के वरिष्ठ कृषि पर्यवेक्षक रामदयाल मीणा ने बताया कि सभा में प्रधानमंत्री आवास योजना, जल जीवन मिशन, गोपाल क्रेडिट कार्ड, मुख्यमंत्री मंगल पशु बीमा योजना, मुख्यमंत्री कृषक साथी सहायता योजना, राजस्थान कृषक समर्थन योजना, नमो ड्रोन दीदी, लखपति दीदी, बैंक सखी, कृषि सखी, पशु सखी, मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान 2.0, लाडो प्रोत्साहन योजना, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण, अटल भूजल योजना एवं स्वामित्व योजना सहित अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी भी ग्रामीणों को दी गई।कार्यक्रम में विशेष ग्राम सभा के प्रभारी सूर्य प्रकाश जांगिड़, ग्राम विकास अधिकारी किशन माली, ग्राम पंचायत कुशायता मुख्यालय के ग्राम विकास अधिकारी मनजीत सिंह चौधरी कृषि पर्यवेक्षक मनराज मीणा ग्राम सभा के प्रभारी सारुफ खान कनिष्ठ तकनीकी सहायक प्रशासक रसाल देवी खारोल शिवराज खारोल वार्ड पंच दिल खुश खाती मूलचंद बलाई, दीपक वैष्णव, कमलेश कंवर दरोगा सोकिया का खेडा, सोनू देवी, प्रेम देवी, रेणुका जैन, कौशल्या देवी, प्रीति देवी, ममता देवी, अनीता देवी, मंजू, दुर्गा देवी, शिमला, सीमा, कांता देवी, रेखा देवी, ललिता देवी, लाडी देवी, सीता देवी, आशा देवी, संजू देवी एवं निर्मला देवी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण महिला-पुरुष उपस्थित रहे।