नेशनल मीन्स कम मेरिट स्कॉलरशिप(NMMS ) परीक्षा 2026में सोकिया का खेडा के तीन छात्राओ का चयन होने पर विद्यालय में खुशी की लहर
कुशायता, 26 मई (केकड़ी पत्रिका हंसराज खारोल) ग्राम पंचायत गोरधा मुख्यालय के क्षेत्र के गाँव सोकिया का खेडा राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सोकिया का खेडा के तीन छात्राओ का एन एम एम एस( नेशनल मीन्स कम मेरिट स्कॉलरशिप) परीक्षा 2026 में छात्रा का चयन होने पर विद्यालय में खुशी की लहर | राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सोकिया का खेडा स्कूल के
अध्यापक सत्यवीर सिंह ने बताया कि कक्षा 8 की छात्रा सोनू कुमारी मीणा पुत्री मेवा लाल मीणा निवासी सोकिया का खेडा, लक्ष्मी कुमारी मीणा पुत्री कालू लाल मीणा सोकिया का खेडा कोमल कुमारी मीणा पुत्री खेमराज मीणा ने एनएमएमएस की परीक्षा उत्तीर्ण कर ली जिसमें आगामी कक्षा 9-12 तक राजकीय विधालय में अध्ययनरत रहने पर प्रति वर्ष 12000 रुपये( कुल =48000 रुपये) मिलेंगे ।
राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सोकिया का खेडा स्कूल के प्रधानाध्यापक राजकुमार सोनी, अध्यापक , राम प्रसाद मीणा, सत्यवीर सिंह, शारीरिक शिक्षक गौरव दाधीच अध्यापिका श्रृती माली एवं स्टाफ साथी ने छात्राओ को बधाई एवं आशीर्वाद दिया और उज्जवल भविष्य की शुभकामना की ।