अग्निवीर जीडी आर्मी में गौतम भारती का चयन,ग्राम भराई में खुशी की लहर
सावर 26 मई (केकड़ी पत्रिका हंसराज खारोल) ग्राम पंचायत भराई निवासी सुखलाल भारती के सुपुत्र गौतम भारती का इंडियन आर्मी के अग्निवीर जीडी पद पर प्रथम प्रयास में ही चयन होने से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। गौतम की इस उपलब्धि पर ग्राम पंचायत भराई के ग्रामीणों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी व्यक्त की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।ग्रामीणों ने कहा कि गौतम भारती की सफलता क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी और अन्य युवाओं को भी देश सेवा के लिए आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। इस अवसर पर भेरू सिंह राठौड़, विष्णु कुमार खाती, राधेश्याम प्रजापत, सुखलाल खारोल सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।