बाड़ी माता गौशाला में मेडतवाल परिवार ने किया गौ पूजन, सेवा कार्यों से दी
बिजयनगर 03 मई (केकड़ी पत्रिका/तरनदीप सिंह टुटेजा) बाड़ी माता गौशाला में स्वर्गीय त्रिलोक चंद्र मेड़तवाल (बिजयनगर-श्रीकाली) की पुण्य स्मृति में मेडतवाल परिवार द्वारा श्रद्धा और सेवा भाव से गौ पूजन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर परिवार के सदस्य प्रेमचंद, पारसमल, अरविंद कुमार, मनीष कुमार, निखिल कुमार, हर्षित, संयम सहित समस्त मेड़तवाल परिवार (बिजयनगर-सिरकाली, बेंगलुरु) उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान गौ माता को चारा एवं दलिया खिलाकर एक माह की सेवा हेतु सहयोग प्रदान किया गया। साथ ही कबूतर शाला में पक्षियों के लिए अनाज की व्यवस्था एवं जल सेवा भी की गई, जिससे जीव मात्र के प्रति करुणा और सेवा का संदेश दिया गया।उल्लेखनीय है कि मेडतवाल परिवार पिछले चार-पांच वर्षों से चैत्र नवरात्रि के अवसर पर भंडारे में भी निरंतर अपनी सेवाएं देता आ रहा है। प्रेमचंद मेड़तवाल बाड़ी माता के अनन्य भक्त एवं गुरुदेव श्री के शिष्य हैं, जो नियमित रूप से धार्मिक एवं सेवा कार्यों में सक्रिय रहते हैं।कार्यक्रम के अंत में बाड़ी माता भक्त मंडली द्वारा मेडतवाल परिवार का स्वागत-सम्मान कर उनके सेवा कार्यों के लिए आभार व्यक्त किया गया।