गुलाबपुरा आगमन पर जल संसाधन मंत्री का भव्य स्वागत, पारीक होटल में हुआ आत्मीय अभिनंदन
गुलाबपुरा 02 मई (केकड़ी पत्रिका/तरनदीप सिंह टुटेजा) प्रदेश के जल संसाधन मंत्री कन्हैया लाल चौधरी के गुलाबपुरा आगमन पर शहर में उत्साह का माहौल देखने को मिला। उनके पारीक होटल पहुंचने पर आसींद विधायक जब्बर सिंह के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया।इस अवसर पर विधायक जब्बर सिंह ने मंत्री चौधरी का साफा व माल्यार्पण कर आत्मीय अभिनंदन किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिन्होंने जोरदार स्वागत कर अपनी खुशी जाहिर की।
मंत्री कन्हैया लाल चौधरी ने कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार जल संसाधनों के संरक्षण एवं विकास के लिए प्रतिबद्ध है और आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है।कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला और सभी ने एकजुट होकर संगठन की मजबूती का संदेश दिया।