2 May 2026

भीषण गर्मी में पक्षियों के लिए पहल :भारत विकास परिषद द्वारा 100 परिंडों का निशुल्क वितरण

0
IMG-20260502-WA0007

बिजयनगर 02 मई (केकड़ी पत्रिका/तरनदीप सिंह टूटेजा)
भीषण गर्मी को देखते हुए मूक पक्षियों की सेवा हेतु भारत विकास परिषद मुख्य शाखा विजयनगर द्वारा सराहनीय पहल करते हुए महालक्ष्मी होंडा परिसर में 100 पक्षी परिंडों का निशुल्क वितरण किया गया।

इस अवसर पर परिषद पदाधिकारियों ने आमजन से अपील की कि वे अपने घरों, पेड़ों अथवा दीवारों पर परिंडे लगाकर उसमें नियमित रूप से पानी भरें, ताकि इस भीषण गर्मी में पक्षियों को राहत मिल सके और वे अपनी प्यास बुझा सकें।

कार्यक्रम में परिषद परिवार के अध्यक्ष ज्ञानचंद नाहर, सचिव विमल कोठारी, वित्त सचिव पंकज पीपाड़ा, प्रकल्प प्रभारी गंगाधर कांठेड़ सहित डी.सी. जैन, राजेश सोनी, अनिल आचार्य, योगेश शर्मा, बृजेश बाल्दी सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
अध्यक्ष ज्ञानचंद नाहर ने बताया कि इस प्रकार के सेवा कार्य समाज में संवेदनशीलता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने का कार्य करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page