19 April 2026

हर अमावस्या पर अन्नदान सेवा का पुनीत आयोजन, मयिलादुथुराई में एस.एस.जैन संघ ट्रस्ट की सराहनीय पहलम

0
IMG-20260418-WA0008

ब्यावर 18 अप्रैल (केकड़ी पत्रिका/तरनदीप सिंह टुटेजा) जहाँ अन्नदान होता है प्रेम के साथ वहीं रहता है सदा ईश्वर का हाथ।श्री एस.एस. जैन संघ ट्रस्ट, मयिलादुथुराई के तत्वावधान में प्रत्येक अमावस्या पर अन्नदान सेवा का पुनीत कार्य निरंतर किया जा रहा है। ट्रस्ट की इस नई पहल को समाज सेवा और धर्मार्थ कार्यों की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने बताया कि अन्नदान को सभी दानों में श्रेष्ठ माना गया है।

इसी भावना के साथ स्थानक परिसर में हर अमावस्या को नियमित रूप से अन्नदान कार्यक्रम आयोजित किया जाता है, जिसमें बड़ी संख्या में समाजजन, वरिष्ठ सदस्य, युवा मंडल एवं महिला मंडल के सदस्य उपस्थित होकर सेवा कार्य में सहयोग प्रदान करते हैं।हाल ही में आयोजित अन्नदान सेवा में लगभग 300 से 350 श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर लाभ प्राप्त किया। दिनांक 17/4/26 का सेवा कार्य प्राज्ञ शिरोमणि स्वर्गीय श्रीमती इन्दु जी बोहरा की 11वीं पुण्यतिथि के अवसर पर लाभार्थी परिवार द्वारा आयोजित कराया गया।ट्रस्ट ने इस पुण्य कार्य के लिए लाभार्थी परिवार के प्रति विशेष आभार व्यक्त करते हुए उनके सहयोग की सराहना की। साथ ही बताया कि वर्ष में आने वाली सभी 12 अमावस्याओं पर इसी प्रकार अन्नदान सेवा का आयोजन निरंतर जारी रहता है।लाभार्थी परिवार उमराव मल जी बोहरा (अजमेर वाले हाल मुकाम पुना) को श्री.एस.एस जैन संघ के अध्यक्ष किशोर तातेड ने ……ट्रस्ट की ओर से हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page