11 May 2026

सावर 08 अगस्त (केकड़ी पत्रिका/हंसराज खारोल) के निर्मला कोठारी महाविद्यालय में बी ए कला वर्ग में प्रेवशित प्रथम वर्ष में नवीन छात्र-छात्राओं का स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ मां शारदा के समक्ष संस्थान के निदेशक एस एन न्याति, मुख्य अतिथि रामेश्वर प्रसाद सुवालका, विशिष्ट अतिथि अविनाश कोठारी द्वारा दीप प्रज्वलित किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के निदेशक एस एन न्याति ने की। मुख्य अतिथि के रूप में सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य रामेश्वर जी सुवालका तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में संस्थान के कोषाध्यक्ष अविनाश कोठारी उपस्थित थे।कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि रामेश्वर जी सुवालका ने नवीन छात्र-छात्राओं को अनुशासित होकर शिक्षा अर्जन के लिए प्रोत्साहित किया। वही संस्थान के निदेशक एस एन न्याति ने छात्र-छात्राओं को अपने भावी भविष्य के निर्माण में शिक्षा का योगदान को लेकर मार्गदर्शन किया।

विशिष्ठ अतिथि अविनाश कोठारी ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों द्वारा बीए प्रथम सेमेस्टर में प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।कार्यक्रम में प्राध्यापक धनराज जांगिड़, छीतर लाल बलाई, राजेंद्र मीणा,सलमा गौरी, तंजीम खान, श्यामलाल नुवाल, कैलाश चंद्र प्रहलाद गुर्जर, आदि समस्त कर्मचारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन धनराज जांगिड़ ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page