13 अगस्त को मसूदा में होगा वीर दुर्गादास जयंती व प्रतिभा सम्मान समारोह
बिजयनगर 08 अगस्त (केकड़ी पत्रिका/ तरनदीप सिंह) आगामी 13 अगस्त 2025 को वीरवर दुर्गा दास जयंती एवं प्रतिभा सम्मान समारोह की तैयारियां निमंत्रण व जनसम्पर्क अभियान जोर शोर से शुरू आयोजन समिति के सदस्य जय बहादुर सिंह बड़ली, गिरिपाल सिंह जामोला, गुमान सिंहअमरपुरा, नागेन्द सिंह पडांगा,ने एकलसिंगा, ढाणी ,सोल खुर्द, चापानेरी , तेलाडा के समाज बंधुओं को आमंत्रित किया सभी ने कार्यक्रम में सहपरिवार पहुँचने का दिया भरोसा दिया आमंत्रण कार्यक्रम में उपस्थित रहे सभी परिवारजनों ने आयोजन समिति के सिरदारो को वीरवर दुर्गा दास जयंती एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित करने के लिए धन्यवाद दिया एवं पूर्ण सहयोग व समर्थन का भरोसा दिया