सामाजिक सरोकार: विद्यालय में 131 विद्यार्थियों को पाठ्यसामग्री का वितरण
केकड़ी 08 अगस्त ( केकड़ी पत्रिका अम्बा लाल गुर्जर) निकटवर्ती ग्राम बोराडा में माधवी महिला सेवा समिति, केकड़ी ने सामाजिक सरोकार का कार्य किया है । समिति द्वारा स्थानीय विद्यालय में विद्यार्थियों को पाठ्यसामग्री वितरित की है।
द्वीप प्रज्वलन से हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ
माधवी महिला सेवा समिति, केकड़ी द्वारा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बोराड़ा में शारीरिक शिक्षक अरविंद अग्रवाल की प्रेरणा से आयोजित समारोह में विद्यालय के 131 विद्यार्थियों को कॉपी, रजिस्टर, पेन, पेंसिल सहित आवश्यक पाठ्यसामग्री वितरित की गई। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन से हुई।समिति के सामाजिक सरोकार समिति अध्यक्ष कौशल्या गर्ग ने बताया कि संस्था द्वारा समय-समय पर सामाजिक कार्य किए जाते हैं, जिनमें शिक्षण सामग्री वितरण, गौ सेवा, पौधरोपण, कन्यादान, रोगियों को फल वितरण जैसे कई प्रकल्प शामिल हैं।
पौधरोपण और अतिथियों का स्वागत
इस अवसर पर समिति सदस्यों एवं विद्यालय परिवार द्वारा पौधरोपण भी किया गया। विद्यालय की पार्वती देवी, नीर देवी, निशा जाटव एवं सारिका मीणा ने समिति सदस्यों का स्वागत किया, जबकि स्वागत उद्बोधन प्रधानाचार्य विजय चंदेल ने दिया।कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य इस मौके पर अध्यक्ष कौशल्या गर्ग, कोषाध्यक्ष गायत्री बंसल, अलका चौकड़ीवाल, कैलाश सोनी, सावित्री राठी, प्रभा गर्ग सहित सांवरलाल जाट, जाकिर हुसैन, ओम प्रकाश फुलवारी, अब्दुल लतीफ, सुरेश शर्मा आदि मौजूद रहे। संचालन शारीरिक शिक्षक अरविंद अग्रवाल ने किया।