राजकीय प्राथमिक विद्यालय चिकलिया स्कूल के भामाशाह एवं प्रधानाध्यापक भंवर लाल रेगर द्वारा गोरधा विद्यालय को इनवर्टर भेंट
कुशायता 18 अप्रैल (केकड़ी पत्रिका/हंसराज खारोल) ग्राम पंचायत गोरधा मुख्यालय क्षेत्र के अंतर्गत चिकलिया स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय के भामाशाह एवं प्रधानाध्यापक भंवरलाल रेगर (निवासी आमली) की ओर से राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गोरधा में इनवर्टर भेंट किया गया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, क्षेत्र में भीषण गर्मी और बार-बार बिजली गुल होने की समस्या को देखते हुए राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गोरधा में विद्यार्थियों एवं स्टाफ को राहत प्रदान करने के उद्देश्य से यह पहल की गई।
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गोरधा में बिजली की अनियमितता के कारण अध्ययन कार्य प्रभावित हो रहा था, जिसे ध्यान में रखते हुए इनवर्टर उपलब्ध कराया गया। इस इनवर्टर की अनुमानित लागत करीब 24 हजार रुपये बताई गई है। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गोरधा के प्रधानाचार्य पुष्कर राज, व्याख्याता चेतन कुमार रेगर, सुमित कुमार मेघवंशी एवं हंसराज मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि इनवर्टर के स्थापित होने से विद्यालय में अब बिजली बाधित होने पर भी आवश्यक कार्य सुचारु रूप से जारी रह सकेंगे।इस अवसर पर राजकीय सीनियर उच्च माध्यमिक विद्यालय गोरधा स्टाफ के वरिष्ठ अध्यापक बजरंग लाल, योगेश कुमार यादव, हीरालाल मीणा, घीसालाल मीणा, अंकित विजयवर्गीय, पंचायत शिक्षक मुकेश कुमार जांगिड़, वरिष्ठ सहायक नरेश कुमावत, कनिष्ठ सहायक हेमराज तेली सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।