19 April 2026

भीषण गर्मी के बीच परिषद ने संचालित की शीतल जल की प्याऊ , यात्रियों व आमजन को मिलेगी गर्मी से बड़ी राहत

0
IMG-20260418-WA0012

केकड़ी, 18 अप्रैल (केकड़ी पत्रिका/दिनेश वैष्णव) भारत विकास परिषद शाखा केकड़ी द्वारा सेवा प्रकल्प के तहत भीषण गर्मी से आमजन और यात्रियों को राहत प्रदान करने के उद्देश्य से भारत विकास परिषद शाखा केकड़ी द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मुख्य रोडवेज बस स्टैंड पर बहुउपयोगी अस्थाई शीतल जल प्याऊ का शुभारंभ किया गया।
शाखा सचिव रामनिवास जैन ने बताया आज शनिवार को प्रातः 10:00 बजे कार्यक्रम में अतिथि के पधारे प्रतिष्ठित व्यवसाही एवं भामाशाह अवनीश कुमार (रजनीश होटल) द्वारा विधिवत फीता काटकर प्याऊ का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं परिषद से जुड़े कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
भारत विकास परिषद की यह सेवा गतिविधि समाज के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है। भीषण गर्मी के इस दौर में यह शीतल जल प्याऊ प्रतिदिन प्रातः 9:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक संचालित रहेगा, जिससे बस स्टैंड पर आने-जाने वाले यात्रियों तथा स्थानीय नागरिकों को ठंडा पानी उपलब्ध हो सकेगा और उन्हें गर्मी से राहत मिलेगी।


कार्यक्रम के दौरान प्रकल्प प्रभारी नंदलाल गर्ग ने कहा कि सेवा ही संगठन का मुख्य उद्देश्य है और इसी भावना के साथ परिषद लगातार जनहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रही है। गर्मी के मौसम में इस तरह की पहल समाज के लिए अत्यंत उपयोगी और सराहनीय है।
इस सेवा प्रकल्प के प्रभारी रामगोपाल माली, नंदलाल गर्ग, अनिल मंत्री एवं नंदलाल तिवाड़ी रहे। कार्यक्रम में विकास रत्न गोपाल लाल वर्मा, संरक्षक रामनरेश विजय, रामगोपाल सैनी, कैलाश चंद जैन, रामनिवास जैन, भगवान महेश्वरी, राम गोपाल शर्मा एवं गोपाल लाल सोनी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।


कार्यक्रम का सफल संचालन एवं आभार भारत विकास परिषद शाखा केकड़ी के सचिव रामनिवास जैन द्वारा व्यक्त किया गया।
यह शीतल जल प्याऊ गर्मी के दिनों में राहगीरों और यात्रियों के लिए राहत का केंद्र बनेगा और परिषद की जनसेवा भावना को और अधिक सुदृढ़ करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page