6 July 2026

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया विचार गोष्ठी कार्यक्रम*

0
IMG-20260706-WA0005

बिजयनगर 6 जुलाई (केकड़ी पत्रिका/संवाददाता तरनदीप सिंह ) भारतीय जनसंघ के संस्थापक एवं प्रखर राष्ट्रवादी विचारक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती के अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष अमित कुमार मोदी के नेत्वृत मे श्रद्धांजलि एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा मण्डल बिजयनगर प्रभारी जगदेव सिंह राठौड मौजूद रहे ! पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने डॉ. मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके राष्ट्रवाद, एकात्मता और जनसेवा के विचारों को स्मरण किया।

इस अवसर पर भाजपा मण्डल अध्यक्ष अमित कुमार मोदी ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। उनका “एक देश, एक विधान, एक निशान” का संकल्प आज भी देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से उनके आदर्शों पर चलते हुए राष्ट्रहित और समाज सेवा के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।कार्यक्रम में मण्डल अध्यक्ष अमित कुमार मोदी , मण्डल प्रभारी जगदेव सिंह राठौड , सतीश ओझा , हितेश मेवाडा , मनीष वैष्णव महेन्द्र पंवार, ज्ञानचन्द प्रजापत , अनिल रामनानी , हिमांशु कटारा , गौरी शंकर तिवाडी , प्रेम चन्द गर्ग , अनिल शर्मा दिपांशु शर्मा,वरिष्ठ पदाधिकारी,जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page