. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई.

बिजयनगर 06 जुलाई ( केकड़ी पत्रिका/तरनदीप सिंह टूटेजा) शहर के संजय नगर, बरल द्वितीय स्थित भील बस्ती के बूथ संख्या 181 पर भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा रामगढ़ मंडल अध्यक्ष सादिक मोहम्मद पठान की अध्यक्षता में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य नागरिकों ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर उनके राष्ट्रप्रेम, त्याग, समर्पण तथा अखंड एवं एकात्म भारत के निर्माण में दिए गए अमूल्य योगदान का स्मरण करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता शीला जोशी, निर्मला टेलर, साजिदा बानो, समाजसेवी महेंद्र दमामी, जमालुद्दीन, सुशील साहू, प्रभु सिंह रावत, निर्मल, मंजूर खान सहित अनेक ग्रामवासी उपस्थित रहे।
वक्ताओं ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का प्रेरणादायी जीवन राष्ट्रसेवा, राष्ट्रीय एकता और जनकल्याण के लिए सदैव प्रेरणा देता रहेगा।