22 June 2026

भक्ति एवं श्रद्धा की पावन नगरी केकड़ी में नवनिर्मित रामद्वारा का होगा भव्य उद्घाटन

0
Screenshot_2026-06-22-17-47-37-31_7352322957d4404136654ef4adb64504

नकेकड़ी, 22 जून (केकड़ी पत्रिका) धर्म, भक्ति और आध्यात्मिक चेतना की नगरी केकड़ी में स्थित नवनिर्मित रामद्वारा (सूरजपोल गेट के पास) का भव्य उद्घाटन समारोह आगामी 2 जुलाई 2026, गुरुवार को श्रद्धा एवं उत्साह के साथ आयोजित किया जाएगा। इस पावन अवसर पर अंतरराष्ट्रीय श्री रामस्नेही संप्रदाय के आचार्य, जगद्गुरु स्वामी श्री रामदयाल जी महाराज (शाहपुरा) के कर-कमलों द्वारा उद्घाटन संपन्न होगा।उद्घाटन समारोह को लेकर रामस्नेही समाज एवं रामद्वारा सेवा सत्संग समिति द्वारा व्यापक तैयारियां की जा रही हैं।

कार्यक्रम में केकड़ी सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।कार्यक्रम के अंतर्गत प्रातः 9:15 बजे बिजासन माता मंदिर से भव्य कलश यात्रा एवं शोभायात्रा का शुभारंभ होगा, जिसमें महिलाएं सिर पर कलश धारण कर मंगलगीतों के साथ नगर भ्रमण करेंगी। इसके पश्चात प्रातः 11:15 बजे नवनिर्मित रामद्वारा में उद्घाटन समारोह आयोजित किया जाएगा।

उद्घाटन के बाद श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसादी का आयोजन भी रखा गया है। आयोजन समिति ने नगरवासियों से अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्मलाभ प्राप्त करने की अपील की है।प्रचार सहयोगी रामगोपाल सैनी ने बताया कि यह रामद्वारा केवल एक धार्मिक स्थल नहीं, बल्कि आध्यात्मिक साधना, सत्संग एवं सामाजिक समरसता का केंद्र बनेगा। उन्होंने कहा कि इस ऐतिहासिक अवसर पर सभी धर्मप्रेमी नागरिक सादर आमंत्रित हैं।रामद्वारा सेवा सत्संग समिति, केकड़ी ने सभी श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में सहभागी बनकर आयोजन को सफल बनाने का आग्रह किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page