20 June 2026

नई कहानियों के साथ नए मुकाम की ओर बढ़ रहे कृष्ण कन्हैया पाराशर

0
Screenshot_2026-06-20-17-09-06-69_7352322957d4404136654ef4adb64504

भीलवाड़ा 20 जून (केकड़ी पत्रिका/तरनदीप सिंह टुटेजा ) भीलवाड़ा। विद्यालय के एक छोटे से मंच पर शुरू हुआ रचनात्मक सफर जब कैमरों, सेटों और बड़े प्रोजेक्ट्स तक पहुंचता है, तो उसके पीछे वर्षों की मेहनत, सीख और समर्पण छिपा होता है। ऐसे ही युवा फिल्मकार कृष्ण कन्हैया पाराशर आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं, जिन्होंने कला और सिनेमा की दुनिया में लगातार अपनी पहचान मजबूत की है।

रंगमंच से जुड़कर अपने सफर की शुरुआत करने वाले कृष्ण कन्हैया पाराशर ने शुरुआती दौर में नाट्य मंचनों के लेखन और निर्देशन के माध्यम से अपनी रचनात्मक क्षमता को निखारा। मंच पर मिले अनुभवों ने उन्हें कहानी कहने की कला सिखाई और यही अनुभव आगे चलकर उन्हें टेलीविजन और फिल्म जगत तक ले गया।समय के साथ उन्होंने सोनी टीवी, दंगल और स्टार भारत जैसे प्रमुख चैनलों और ओटीटी प्लेटफार्म से जुड़े विभिन्न प्रोजेक्ट्स में एसोसिएट डायरेक्टर, रिसर्चर डायरेक्टर, असिस्टेंट डायरेक्टर और लेखक के रूप में कार्य किया।

कैमरे के पीछे की जिम्मेदारियों से लेकर रचनात्मक निर्णयों तक, उन्होंने कई भूमिकाओं में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाई। वहीं उनकी रचनात्मक परियोजनाएं थिएटर तक भी पहुंचीं, जहां उन्हें व्यापक दर्शक वर्ग का समर्थन मिला। कृष्ण कन्हैया पाराशर की विशेष रुचि संस्कृति और लोकजीवन पर आधारित विषयों में रही है। उनका मानना है कि अपनी मिट्टी से जुड़ी कहानियां ही दर्शकों के दिलों में लंबे समय तक जगह बनाती हैं।

इसी सोच के साथ वे लगातार नए विषयों और नई कहानियों पर कार्य कर रहे हैं। जन्मदिन के अवसर पर उन्होंने अपने दर्शकों और शुभचिंतकों के लिए एक महत्वपूर्ण जानकारी साझा करते हुए बताया कि उनकी फिल्म”दादा जी रिटर्न्स” जल्द ही रिलीज होने वाली है। इसके अलावा वर्ष 2026 में एक नई फिल्म भी दर्शकों के सामने लाने की तैयारी चल रही है, जिसकी आधिकारिक घोषणा शीघ्र की जाएगी। जन्मदिन के इस अवसर पर उनके मित्रों, सहयोगियों, सामाजिक संगठनों, कला प्रेमियों और शुभचिंतकों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य और निरंतर रचनात्मक सफलता की कामना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page