20 June 2026

देवरिया में देव नारायण मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव श्रद्धा एवं उत्साह के साथ सम्पन्न

0
IMG-20260620-WA0001

मसूदा 20 जून (केकड़ी पत्रिका/तरनदीप सिंह टूटेजा) देवरिया में आयोजित भगवान देव नारायण मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों ने भाग लेकर धर्म और संस्कृति के प्रति अपनी आस्था प्रकट की। समारोह में मसूदा विधायक वीरेन्द्र सिंह कानावत, ओमप्रकाश भड़ाना, पिरु जी सरपंच प्रतिनिधि, नारायण जी नंदवाड़ा सहित विधानसभा क्षेत्र के अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार एवं धार्मिक विधि-विधानों के साथ मंदिर में भगवान देव नारायण जी की प्राण प्रतिष्ठा सम्पन्न हुई।

उपस्थित अतिथियों ने मंदिर में पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की।इस अवसर पर विधायक श्री वीरेन्द्र सिंह कानावत ने कहा कि देव नारायण जी लोक आस्था के प्रतीक हैं और ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में एकता, सद्भाव एवं सांस्कृतिक मूल्यों को सुदृढ़ करने का कार्य करते हैं। देव नारायण बोर्ड के अध्यक्ष श्री ओमप्रकाश भड़ाना ने भी श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देते हुए समाज को अपनी संस्कृति एवं परंपराओं से जुड़े रहने का संदेश दिया।प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में क्षेत्रभर से पहुंचे श्रद्धालुओं की उपस्थिति ने आयोजन को भव्य एवं ऐतिहासिक स्वरूप प्रदान किया। आयोजन के अंत में प्रसादी वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page