13 June 2026

महाराणा प्रताप जयंती को लेकर तैयारियाँ तेज: विभिन्न राजपूत ठिकानों पर दिए गए आमंत्रण पत्र

0
IMG-20260613-WA0017

आसीन्द (भीलवाड़ा) 13 जून (केकड़ी पत्रिका/विजयपाल सिंह राठौड़ ) आगामी 17 जून को वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जयंती के भव्य आयोजन को लेकर क्षत्रिय समाज में भारी उत्साह देखा जा रहा है। इसी कड़ी में महाराणा प्रताप सेवा संस्था और मेवाड़ राजपूत सभा के तत्वावधान में विभिन्न राजपूत ठिकानों पर जाकर समाज के प्रबुद्ध जनों को आयोजन का आधिकारिक आमंत्रण पत्र सौंपा गया और कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया गया।वरिष्ठ पदाधिकारियों के नेतृत्व में जनसंपर्कआमंत्रण पत्र वितरण कार्यक्रम का नेतृत्व महाराणा प्रताप सेवा संस्था के अध्यक्ष तेजवीर सिंह चूंडावत एवं मेवाड़ राजपूत सभा के आसीन्द अध्यक्ष भवानी सिंह शेखावत ने किया।

इस दौरान समाज के कई वरिष्ठ और गणमान्य नागरिक साथ रहे, जिनमें:मंगल सिंह बड़ा खेड़ागोपाल सिंह चुंडावतघनश्याम सिंह चुंडावतकिशन सिंह बड़ी पोलमिट्ठू सिंह परासौलीजालम सिंह परासौलीभीम सिंह जगपुरा, लक्ष्मण सिंहश्रवण सिंह बेठेड़ा सहित कई राजपूत सरदार शामिल थे।इन प्रमुख ठिकानों पर पहुंचे पदाधिकारीसंस्था के पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों ने क्षेत्र के विभिन्न ऐतिहासिक एवं प्रमुख ठिकानों का दौरा कर वहां के राव-साहब और ठिकानेदारों को आमंत्रित किया। जनसंपर्क के दौरान प्रमुख रूप से:दांतडा बांध, बोरेला, चैनपुरा, भाटी खेड़ा, कटार फोर्ट, इंद्रपुरा, जगपुरा, हताण, केरिया खेड़ा, बेठेड़ा, बहादुरपुरा, सुराज और पालड़ी ठिकानों पर आमंत्रण पत्र देकर सभी को 17 जून के कार्यक्रम में सपरिवार पधारने का न्योता दिया गया।17 जून को होगा

भव्य आयोजनसंस्था के अध्यक्ष तेजवीर सिंह चूंडावत ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी महाराणा प्रताप जयंती पूरी भव्यता और स्वाभिमान के साथ मनाई जाएगी। मेवाड़ राजपूत सभा के अध्यक्ष भवानी सिंह शेखावत ने कहा कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य नई पीढ़ी को महाराणा प्रताप के त्याग, शौर्य और राष्ट्रभक्ति के संस्कारों से जोड़ना है। सभी ठिकानों से समाजजनों ने इस उत्सव में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने और अपनी एकजुटता दिखाने का पूरा भरोसा दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page