आसीन्द में कल होगा ‘नारी चौपाल नारी शक्ति वंदन’ कार्यक्रम का आयोजन
आसींद 09 जून (केकड़ी पत्रिका/विजयपाल सिंह राठौड़) महिला एवं बाल विकास विभाग आसींद के आदेशानुसार कल आसीन्द में महिलाओं के सशक्तिकरण और जन कल्याण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यालय बाल विकास परियोजना अधिकारी प्रवीण कुमार मीणा ने बताया कि 10 जून 2026 को ‘नारी चौपाल नारी शक्ति वंदन’ गतिविधियों का आयोजन पंचायत समिति सभागार में जुटेगी नारी शक्ति ।
यह महत्वपूर्ण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक जब्बर सिंह सांखला ,मण्डल अध्यक्ष सहित अन्य जनप्रतिनिधियों के सानिध्य में पंचायत समिति सभागार में आयोजित होगा। कार्यक्रम की शुरुआत कल प्रातः 9:30 बजे होगी। यह आयोजन उपनिदेशक महिला एवं बाल विकास विभाग भीलवाड़ा के दिशा-निर्देशों और बारह साल विश्वास विकास के जन कल्याण के संबंध में किया जा रहा है। बाल विकास परियोजना अधिकारी द्वारा जारी आदेश के तहत परियोजना की समस्त महिला पर्यवेक्षकों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को इस कार्यक्रम में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के लिए पाबंद किया गया है।