ग्राम पंचायत कुशायता मुख्यालय सामाजिक अंकेक्षण ग्राम सभा आयोजित
कुशायता 08 जून (केकड़ी पत्रिका/ हंसराज खारोल) ग्राम पंचायत कुशायता मुख्यालय पर सोमवार प्रसाशक रसाल देवी खारोल की अध्यक्षता में सामाजिक अंकेक्षण ग्राम सभा का आयोजन किया गया है |और सामाजिक अंकेक्षण ग्राम सभा आयोजित हुई जिसमे पंचायत मे चल रहे सामाजिक अंकेक्षण कार्य की जांच रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। बीआरपी रमेश भील चिकलिया ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 द्वित्तीय छहमाही मे मनरेग योजनातंर्गत करवाए गये समस्त कार्यो का रिकॉर्ड जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत की गई जिसका ग्रामसभा मे अनुमोदन किया गया । ग्राम पंचायत एवं मेटो को आवश्यक निर्देश दिये। दिवार लेखन करवाने पर जोर दिया। मेटो को मस्टरोल एवं जाॅब कार्ड की नियमित एंट्री करने के लिए पाबंद किया गया। ऑडिट टीम ने संतोष प्रकट करते हुए बताया कि भौतिक सत्यापन किये गये सभी कार्य मौके पर पाये गये। टीम ने 9 नरेगा के तहत कार्यो का भौतिक सत्यापन किया।
भौतिक सत्यापन के दौरान जिन लाभार्थियो के शौचालय नही बने उन्हे शौचालय बनाने के लिए प्रेरित किया। आडिट टीम द्वारा प्रस्तुत रिपोर्ट की गुणवत्ता एवं उपयोगिता के संदर्भ मे ग्रामीणो की तरफ किसी भी प्रकार की कोई आपति नही देखने को मिली। ग्राम सभा मे उपस्थित ग्रामीणो ने जांच टीम की रिपोर्ट पर संतोष प्रकट किया। इसके बाद ग्रामीणो की मांग पर आगामी वर्ष के लिए विकास कार्य हेतु कईं आवश्यक प्रस्ताव लिए गये। इस दौरान ग्राम सभा की प्रभारी एवं ग्राम पंचायत कुशायता मुख्यालय (प्रशाशक) रसाल देवी खारोल, ग्राम विकास अधिकारी मनजीत सिंह चोधरी, , वार्ड पंच आडिट टीम से ब्लॉक संसाधन रमेश भील चिकलिया , सुमन मीणा किस्मत राव शिवराज खारोल वार्ड पंच मुकेश कुमार धोबी दिलखुश जांगिड़ कृषि पवेशक मनराज मीणा जगदीश खारोल दशरथ खारोल सावरा मीणा पानी देवी बदाम देवी प्रेम देवी माया देवी ममता देवी आशा देवी छोटी देवी दुर्गा देवी सुनिता देवी रेखा देवी पार्वती देवी हंसराज खारोल कुशायता पत्रकार सहित ग्रामीण मौजूद रहे। फोटो केप्शन,, फोटो केप्शन:- सामाजिक अंकेक्षण रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए बि आर पी रमेश भील चिकलिया । हंसराज खारोल कुशायता