5 June 2026

बाड़ी माता भक्ति संस्कार शिविर के चतुर्थ दिवस पर श्रद्धा और संस्कारों का संगम.

0
IMG-20260605-WA0004

बिजयनगर 05 जून (केकड़ी पत्रिका/तरनदीप सिंह टुटेजा) बाड़ी माता मंदिर परिसर में आयोजित भक्ति संस्कार शिविर के चतुर्थ दिवस पर आध्यात्मिक वातावरण के बीच शिविरार्थियों ने योग एवं ध्यान की विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया। इस दौरान शिविर में उपस्थित बच्चों एवं युवाओं को सूर्य मुद्रा का अभ्यास कराया गया तथा इसके स्वास्थ्य लाभों की जानकारी दी गई।शिविर में दर्शन करने पहुंचे कई श्रद्धालुओं ने अपने बचपन की यादें साझा करते हुए बताया कि उन्होंने भी गुरुजी के सानिध्य में बाड़ी माता मंदिर पर आयोजित संस्कार शिविरों में भाग लिया था।

भक्तजनों ने कहा कि ऐसे शिविर बच्चों और युवाओं में धार्मिक, नैतिक एवं सांस्कृतिक मूल्यों का विकास करते हैं तथा जीवन में सकारात्मक दिशा प्रदान करते हैं।श्रद्धालुओं ने गुरुजी के मार्गदर्शन और शिविर की व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए इसे समाज में संस्कार निर्माण की प्रेरणादायक पहल बताया। शिविर में भक्ति, योग, संस्कार एवं अनुशासन का सुंदर समन्वय देखने को मिला, जिससे शिविरार्थियों में विशेष उत्साह दिखाई दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page