5 June 2026

कृषि महाविद्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस पर किया पौधारोपण

0
IMG-20260605-WA0007
  • “लोकतंत्र का पेड़ – Tree of Democracy 2026” के नाम समर्पित किया गया पौधा


केकड़ी, 5 जून(केकड़ी पत्रिका ) विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर स्थानीय राजकीय कृषि महाविद्यालय, केकड़ी में पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन का संदेश देते हुए उत्साहपूर्वक पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य, प्राध्यापकगण एवं विद्यार्थियों ने भाग लेकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
महाविद्यालय परिसर में औषधीय, फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा सतत कृषि और हरित भविष्य की भावना को प्रोत्साहित करना रहा।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य चेतन लाल रेगर ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने “लोकतंत्र का पेड़ – Tree of Democracy 2026” के नाम से पौधारोपण करते हुए विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक मूल्यों एवं पर्यावरणीय जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार एक वृक्ष वर्षों तक समाज को छाया, ऑक्सीजन और जीवन प्रदान करता है, उसी प्रकार लोकतंत्र भी नागरिकों की सक्रिय भागीदारी से मजबूत होता है। इसलिए प्रत्येक पात्र नागरिक को अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करना चाहिए।
कार्यक्रम में उपस्थित प्राध्यापकों ने विद्यार्थियों को वृक्षों के महत्व, जैव विविधता संरक्षण और जलवायु परिवर्तन जैसी चुनौतियों से निपटने में पौधारोपण की भूमिका के बारे में जानकारी दी। विद्यार्थियों ने भी पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया।


कार्यक्रम में संकाय सदस्यों डॉ. सुमन, डॉ. सूरज, डॉ. नितेश, डॉ. बालकिशन, यशोधन एवं बलराम सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। विद्यार्थियों में लोकेश, धीरज, कमलकांत, राजपाल, महेंद्र, लविश, अभिषेक, विशाल, विजय, प्रांजल, दिव्या, शिवानी एवं निशा ने सक्रिय सहभागिता निभाई।


अंत में सभी ने एक स्वर में पर्यावरण संरक्षण, हरित विकास और स्वच्छ वातावरण के निर्माण हेतु निरंतर प्रयास करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रकृति संरक्षण और लोकतांत्रिक जागरूकता का अनूठा संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page