विभागीय कार्रवाई: ग्राम चिकलिया लोधा का झोपडा सुरजपुरा और कीडवा के झोंपड़ा पिपलाज में पेयजल लाइनों से अवैध कनेक्शन हटाए गए
कुशायता,04 जून (केकड़ी पत्रिका हंसराज खारोल)ग्राम पंचायत कुशायता मुख्यालय के जलदाय विभाग के पम्प हाउस से पिपलाज सुरजपुरा चिकलिया लोधा का झोपडा पिपलाज जा रही बीसलपुर पाइपलाइन से 21 अवैध नल कनेक्शन काटा गया है ।
जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अतिरिक्त मुख्य अभियता रामचंद्र राड के निर्देश पर गुरूवार को सावर जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के सहायक अभियता योगेश कटारिया एवं कनिष्ठ अभियता दीपक शर्मा ने गुरूवार को कुशायता पहुचकर कुशायता पम्प हाउस से उमेदपुरा सुरजपुरा बिसुदनी कीडवा का झोपडा चिकलिया सुरजपुरा लोधा का झोपडा पिपलाज जा रही बीसलपुर पाइपलाइन से 21 अवैध नल कनेक्शन काटा गया है| ओर अवैध नल कनेक्शन लेने वालो को नोटिस जारी किया गया है|अगर दुबारा अवैध नल कनेक्शन लिया गया तो सावर थाना में मामला दर्ज करवाया जाएगा।
आमजनआमजन को सुचारू पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने और जल संकट के इस दौर में पानी की चोरी रोकने के लिए जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (PHED) ने आज बड़ी कार्रवाई की है। विभाग की टीम ने ग्राम सुरजपुरा चिकलिया लोधा का झोपडा और कीडवा का झोपडा चिकलिया लोधा का झोपडा पिपलाज में मुख्य पेयजल लाइनों पर धावा बोलकर 21 से अधिक अवैध जल कनेक्शनों को मौके पर ही काट कर पूरी तरह से विच्छेदित कर दिया।यह सघन अभियान विभाग के सहायक अभियंता योगेश कटारिया एवं कनिष्ठ अभियंता दीपक कुमार शर्मा की मौजूदगी और सीधे नेतृत्व में चलाया गया।
क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में रसूखदारों और अन्य लोगों द्वारा मुख्य लाइन में अवैध पाइप जोड़कर पानी चोरी करने की निरंतर शिकायतें मिल रही थीं, जिसके कारण गोरधा सोकिया का खेडा गोपालपुरा चोकी का झोपडा व पिपलाज देवमण्ड गोठडा ग्राम में आम उपभोक्ताओं तक पानी नहीं पहुँच पा रहा था।टीम ने जेसीब मशीन की सहायता से जमीन में अवैध रूप से दबाई गई पाइपलाइनों को उखाड़ा और अवैध कनेक्शन धारियों को विभाग द्वारा पानी दूरूपयोग करने के जुर्म में जुर्माना लगाया गया और कनेक्शन ना करने की सख्त हिदायत दी पुनः कनेक्शन करने पर पुलिस में FIR करने की चेतावनी दी है।पानी की बर्बादी और चोरी को रोकने के लिए विभाग का यह प्रशासनिक और कानूनी अभियान आगे भी सख्ती से जारी रहेगा। अवैध नल कनेक्शन धारियों को विभाग द्वारा पानी दुरुपयोग करने के जूर्म में 32 हजार 124 रूपये का जूर्माना लगाया गया है| सहायक अभियता योगेश कटारिया ने बताया कि अवैध नल कनेक्शन लेने वाले रमेश कहार संदीप कुमार कुमावत पुत्र रामस्वरूप कुमावत छगना कुमावत पुत्र जगदीश कुमावत भाग चन्द गुजर सावरा गुजर पुत्र गोपाल गुर्जर हीरा कुमावत हेमराज मीणा मानसिह मीणा हीरा कुमावत महावीर कुमावत पुत्र देवी कुमावत भंवर कुमावत पुत्र देवी कुमावत देवकिशन गुजर पुत्र रूपा गुर्जर अंबर लाल मीणा पुत्र दयाराम मीणा लालाराम मीणा पुत्र बकताराम मीणा जमुना पुत्र हीरा मीणा महादेव पुत्र लादूराम मीणा सौदान मीना पुत्र कमल राम मीणा दिनेश मीणा पुत्र दयाल मीणा गणेश पुत्र सिंह हरी निवास शिवराज पुत्र रामदेव पांचो पुत्र उदय राम मीणा वर्मा पुत्र रामलाल मीणा शिवराज गुर्जर पुत्र रामदेव गुर्जर धर्मराज माली पुत्र छोटू माली रामदेव माली बद्री माली गोपाल माली पुत्र बद्री माली नोरत भील पुत्र मिश्रीलाल भील गोमा मीणा पुत्र शंकर मीणा कमलेश मीणा पुत्र देवी मीणा को नोटिस जारी किया गया है|जलदाय विभाग के कर्मचारी सहायक अभियता योगेश कटारिया एवं कनिष्ठ अभियता दीपक शर्मा सुपरवाइजर नवीन शर्मा सावर थाना के सिपाही कोमल मीणा नोरत साहू दीपक साहू रामनिवास मीणा सुपरवाइजर सत्यनारायण वैष्णव रामदेव माली हंसराज खारोल कुशायता विजय सिह बारेठ आदि मोजूद थे|