13 April 2026

स्वर्गीय मुकेश कुमार बलाई निवासी गोरधा की स्मृति में गोरधा स्कूल में लगे सीसी कैमरे, सुरक्षा व्यवस्था होगी मजबूत

0
IMG-20260408-WA0023

कुशायता– 08 अप्रैल (केकड़ी पत्रिका/ हंसराज खारोल) ग्राम पंचायत गोरधा मुख्यालय स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गोरधा में विद्यालय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से सीसी कैमरे लगाए गए हैं। ये कैमरे स्वर्गीय मुकेश कुमार बलाई निवासी गोरधा की स्मृति में उनकी धर्मपत्नी नीलम देवी बलाई द्वारा भेंट किए गए हैं।

जानकारी के अनुसार, मुकेश कुमार बलाई पुत्र प्रेमचंद बलाई निवासी गोरधा ने 15 अगस्त 2025 को विद्यालय में सीसी कैमरे लगाने की घोषणा की थी। उनके निधन के पश्चात उनकी धर्मपत्नी नीलम देवी बलाई निवासी गोरधा ने इस संकल्प को पूरा करते हुए विद्यालय को कैमरे भेंट किए, जो एक सराहनीय पहल मानी जा रही है।

विद्यालय प्रशासन ने बताया कि बढ़ती सुरक्षा आवश्यकताओं को देखते हुए यह कदम उठाया गया है, जिससे विद्यालय परिसर में होने वाली गतिविधियों पर प्रभावी निगरानी रखी जा सके और किसी भी अप्रिय घटना की रोकथाम संभव हो सके।विद्यालय के प्रधानाचार्य पुष्कर राज, व्याख्याता चेतन कुमार रेगर, सुमित कुमार मेघवंशी एवं हंसराज मीणा ने बताया कि विद्यालय परिसर के विभिन्न महत्वपूर्ण स्थानों पर सीसी कैमरे स्थापित किए गए हैं, जिनके माध्यम से 24 घंटे निगरानी रखी जाएगी।

विद्यालय स्टाफ का मानना है कि सीसी कैमरे लगने से विद्यार्थियों में अनुशासन की भावना विकसित होगी तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल नजर रखी जा सकेगी। यह पहल विद्यालय में सुरक्षा एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।इस दौरान विद्यालय स्टाफ के वरिष्ठ अध्यापक बजरंग लाल, योगेश कुमार यादव, हीरालाल मीणा, घीसालाल मीणा, अंकित विजयवर्गीय, पंचायत शिक्षक मुकेश कुमार जांगिड़, वरिष्ठ सहायक नरेश कुमावत, कनिष्ठ सहायक हेमराज तेली सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page