13 July 2026

नैत्रदान व देहदान करने के लिए भरा गया संकल्प पत्र

0
IMG-20260306-WA0000

बिजयनगर 06 मार्च( केकड़ी पत्रिका/तरनदीप सिंह) श्रीमती आजाद टाँक धर्म पत्नि लक्ष्मीनारायण टाँक निवासी टाँक गली बिजयनगर द्वारा नैत्रदान व देहदान करने का संकल्प पत्र भारत विकास परिषद् मुख्य शाखा बिजयनगर के सदस्यों व परिवार के सदस्यों की उपस्थिति में भरा गया। श्रीमती टाँक की इच्छानुसार नैत्रदान व देहदान होने से किसी नैत्रहीन 2 व्यक्ति रोशनी मिलेगी व जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अजमेर को अध्ययन हेतु देहदान करने का निर्णय लिया जो हर कोई नहीं कर सकता है।

श्रीमती टाँक के पीहर परिवार से इनकी भाभी जी श्रीमती विजयलक्ष्मी जी का भी देहदान मेडिकल कॉलेज भीलवाड़ा को किया गया था। साथ ही इनके भाई सतीश कुमार, भतीजा संदीप व अंजली टॉक ने भी देहदान करने का संकल्प ले रखा है।

इस अवसर टाँक परिवार के सदस्य पुत्र मनोज टाँक,पुत्री सुरेन्द्रा टाँक, बबीता टाँक,पुत्रवधु मीरा टाँक , देवर रमेश चन्द टाँक, भतीजा यशवन्त टॉक , जयकुमार टाँक, पौत्र अभिनव टाँक, अनुज टाँक व मधु टाँक, अरूणा टाँक , निर्मल लोढा भी उपस्थित रहे। भारत विकास परिषद् मुख्य शाखा के अध्यक्ष एस एन जोशी, सचिव बृजेश बाल्दी , वित्त सचिव विमल भंसाली, नैत्रदान/देहदान प्रभारी अजय पोखरणा,जितेन्द्र पीपाड़ा,ज्ञान चन्द नाहर , ,सिद्धार्थ बोरदिया,इत्यादि सदस्य उपस्थित रहे। भारत विकास परिषद् के सदस्यों द्वारा इस महान कार्य के लिए आभार प्रकट किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page