13 July 2026

गोरधा स्कूल में एक दिवसीय क्लस्टर कार्यशाला(प्रथम समूह) का आयोजन कल

0
1001624963

कुशायता,08 जनवरी (केकड़ी पत्रिका/ हंसराज खारोल) ग्राम पंचायतगोरधा मुख्यालय स्थित राजकीय सीनियर उच्च माध्यमिक विद्यालय गोरधा में शुक्रवार को कक्षा 1 से 5 में अध्यापन कार्य करने वाले शिक्षकों की एक दिवसीय क्लस्टर कार्यशाला (प्रथम समूह) का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यशाला दिनांक 9 जून 2026 को प्रातः 10:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक निर्धारित क्लस्टर सेंटर पर आयोजित होगी।

विद्यालय के प्रधानाचार्य पुष्कर राज एवं मास्टर ट्रेनर, राजकीय सीनियर उच्च माध्यमिक विद्यालय गोरधा के व्याख्याता चेतन कुमार रेगर ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रथम समूह की इस एक दिवसीय क्लस्टर कार्यशाला में कुल 19 विद्यालयों के शिक्षक भाग लेंगे।
कार्यशाला के दौरान शिक्षण गुणवत्ता में सुधार, शैक्षणिक नवाचार तथा कक्षा शिक्षण को प्रभावी बनाने पर चर्चा की जाएगी। सभी शिक्षकों को अपने-अपने विषय की अध्यापक योजना डायरी, चेक लिस्ट, सीसीई सामग्री एवं कक्षा की बेस्ट प्रैक्टिसेस साथ लेकर उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं।इस कार्यशाला का उद्देश्य प्राथमिक स्तर की शिक्षा को सुदृढ़ बनाना एवं शिक्षकों को नवीन शिक्षण विधियों से अवगत कराना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page