21 July 2026

निजी शिक्षण संघ की बैठक जागृति शिक्षण संस्थान सावर में संपन्न

0
IMG-20260107-WA0025

कुशायता 7 जनवरी (केकड़ी पत्रिका/हंसराज खारोल) बुधवार को निजी शिक्षण संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक जागृति शिक्षण संस्थान उच्च माध्यमिक विद्यालय, सावर में आयोजित की गई। बैठक में सावर ब्लॉक में संचालित सभी निजी शिक्षण संस्थानों के संचालकों ने भाग लिया।बैठक में क्षेत्र के शैक्षणिक स्तर को और अधिक गुणवत्तापूर्ण बनाने, साथ ही निजी शिक्षण संस्थानों के संचालन में आ रही विभिन्न समस्याओं पर गहन चर्चा की गई। सभी संचालकों ने शिक्षा के मंदिरों को बेहतर ढंग से संचालित करने हेतु अपने-अपने सुझाव प्रस्तुत किए।बैठक की अध्यक्षता दुर्गा सिंह ने की।

इस अवसर पर संघ के उपाध्यक्ष किशन सिंह हाडा ने भी अपने विचार व्यक्त किए। वहीं त्रिलोक जैन ने शिक्षा के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने हेतु जागरूकता रैली निकालने का प्रस्ताव रखा, जिसे बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से स्वीकार किया।बैठक में सावर ब्लॉक निजी शिक्षण संघ से जुड़े भागचंद माली, गुरविंद, कमलजीत सिंह सहित अनेक शिक्षण संस्थानों के संचालक उपस्थित रहे।बैठक का उद्देश्य निजी शिक्षण संस्थानों के बीच समन्वय स्थापित कर शिक्षा के स्तर को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page