10 May 2026

बैंक ऑफ बड़ौदा आरसेटी अजमेर द्वारा सोकिया का खेडा में 12 दिवसीय स्वरोजगार घटक के तहत् बेसिक्स ऑफ होममेड अगरबत्ती प्रशिक्षण कार्यक्रम की हुई शुरुआत

0
IMG-20260101-WA0028

कुशायता, 01 जनवरी (केकड़ी पत्रिका/हंसराज खारोल)बैंक ऑफ बड़ौदा ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) अजमेर द्वारा ग्राम पंचायत गोरधा के ग्राम सोकिया का खेड़ा में नव वर्ष पर गुरुवार 1 जनवरी 2026 से 12 दिवसीय स्वरोजगार एवं जागरूकता प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत की गई।

यह प्रशिक्षण कार्यक्रम सोकिया का खेड़ा के चार भुजा मंदिर वाले मोहल्ले में रतन सिंह दरोगा के परिसर परआयोजित किया गया है, जिसमें राजस्थान ग्रामीण आजीविका मिशन (राजीविका) के अंतर्गत महिला स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने हेतु प्रशिक्षण दिया जा रहा है।बैंक ऑफ बड़ौदा आरसेटी के वरिष्ठ अनुदेशक रामराज धाकड़ द्वारा महिलाओं को आजीविका विकास, कौशल प्रशिक्षण एवं उद्यमिता से जुड़ी जानकारी दी गई है।

शिविर के दौरान होम मेड अगरबत्ती मेकिंग का प्रशिक्षण भारत सरकार की कौशल पंजी योजना के अंतर्गत दिया गया, जिसमें कुल 35 महिलाएं भाग लिया गया है।इस प्रशिक्षण में ग्राम पंचायत गोरधा मुख्यालय सहित कीडवा का झोपड़ा, चिकलिया, लोधा का झोपड़ा, गोपालपुरा, चौकी का झोपड़ा एवं सोकिया का खेड़ा गांवों की महिलाएं शामिल हुई।

गुरुवार को प्रातः 10:00 बजे प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ राजीविका मेहरूकला क्लस्टर अध्यक्ष निर्मला कंवर, कलस्टर मैनेजर फ़िरदोश बानू, सचिव कमलेश कंवर एवं बी पी एम प्रहलाद मीणा के कर कमलों द्वारा किया गया है। इस अवसर पर संस्थान के कार्यालय सहायक राहुल सिंगाड़िया द्वारा शिविर के माध्यम से महिलाओं को आरसेटी द्वारा संचालित विभिन्न प्रशिक्षणों जैसे मोबाइल रिपेयरिंग एवं सर्विस, घरेलू विद्युत उपकरण, महिला दर्जी, ब्यूटी पार्लर मैनेजमेंट, सीसीटीवी कैमरा सहित लगभग 64 प्रकार के स्वरोजगार प्रशिक्षणों की जानकारी देकर आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया गया है।

इस अवसर पर ई सी सदस्य सीता मेघवंशी, वार्ड पंच आशा वैष्णव, समझ सेवी हंसराज खारोल द्वारा महिलाओं को आरसेटी द्वारा ड्रेस,पाठ्य सामग्री वितरण की गई। इस अवसर पर संस्थान के वरिष्ठ अनुदेशक रामराज धाकड़ द्वारा ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशन पर कौशल एवं उद्यमिता विकास प्रशिक्षण की प्रायोगिक जानकारी लेकर स्वरोजगार हेतु मार्गदर्शन एवं प्रेरित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page