22 April 2026

बैंक ऑफ बड़ौदा आरसेटी अजमेर द्वारा सोकिया का खेडा में 12 दिवसीय स्वरोजगार प्रशिक्षण शिविर का आयोजन कल से

0
1001624963

कुशायता, 31 दिसंबर (केकड़ी पत्रिका/हंसराज खारोल) बैंक ऑफ बड़ौदा ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) अजमेर द्वारा ग्राम पंचायत गोरधा के ग्राम सोकिया का खेड़ा में नव वर्ष पर गुरुवार 1 जनवरी 2026 से 12 दिवसीय स्वरोजगार एवं जागरूकता प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर की तैयारियां जोर-शोर से की जा रही हैं।यह प्रशिक्षण शिविर सोकिया का खेड़ा के चार भुजा मंदिर वाले मोहल्ले में आयोजित होगा, जिसमें राजस्थान ग्रामीण आजीविका मिशन (राजीविका) के अंतर्गत महिला स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने हेतु प्रशिक्षण दिया जाएगा।

बैंक ऑफ बड़ौदा आरसेटी के वरिष्ठ अनुदेशक रामराज धाकड़ द्वारा महिलाओं को आजीविका विकास, कौशल प्रशिक्षण एवं उद्यमिता से जुड़ी जानकारी दी जाएगी। शिविर के दौरान होम मेड अगरबत्ती मेकिंग का प्रशिक्षण भारत सरकार की कौशल पंजी योजना के अंतर्गत दिया जाएगा, जिसमें कुल 35 महिलाएं भाग लेंगी।इस प्रशिक्षण में ग्राम पंचायत गोरधा मुख्यालय सहित कीडवा का झोपड़ा, चिकलिया, लोधा का झोपड़ा, गोपालपुरा, चौकी का झोपड़ा एवं सोकिया का खेड़ा गांवों की महिलाएं शामिल होंगी।गुरुवार को प्रातः 10:00 बजे प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ राजीविका मेहरूकला क्लस्टर अध्यक्ष निर्मला कंवर, क्लस्टर मैनेजर पिरोदोष बानू, सचिव कमलेश कंवर एवं बीपीएम प्रह्लाद मीणा के करकमलों द्वारा किया जाएगा।शिविर के माध्यम से महिलाओं को आरसेटी द्वारा संचालित विभिन्न प्रशिक्षणों जैसे मोबाइल रिपेयरिंग एवं सर्विस, घरेलू विद्युत उपकरण, महिला दर्जी, ब्यूटी पार्लर मैनेजमेंट, सीसीटीवी कैमरा सहित लगभग 64 प्रकार के स्वरोजगार प्रशिक्षणों की जानकारी देकर आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page