13 July 2026

भक्तामर मंडल एवं विधान कार्यक्रम का हुआ आयोजन

0
IMG-20251228-WA0020

घटियाली 28 दिसम्बर (केकड़ी पत्रिका) निकटवर्ती ग्राम कालेड़ा में श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मन्दिर मैं श्री 1008 चिंतामणि मुल नायक पार्श्वनाथ मंदिर में समस्त सिंगल परिवार द्वारा भक्तामर मंडल एवं विधान कार्यक्रम हुआ। तीर्थ चक्रवर्ती जगत पूज्य निर्यापक मुनि पुंगव 108 श्री सुधा सागर जी महाराज सुधासागर जी ने अपने मंगल प्रवचन अनुसार प्रत्येक परिवार जहा का मूल निवासी है तथा हमारे पूर्वजों ने जैन मंदिर बनवाया एवं पूजा अर्चना की वहां वर्ष में एक बार जाकर भगवान का दर्शन पूजन अभिषेक या विधान अवश्य करना चाहिए। गायक कलाकार कमलेश देवी जैन ने साज बाज के द्वारा भक्तामर विधान करवाया। जिसमे समस्त जैन समाज के परिवार ने भाग लिया।

स्रोत:कार्तिक शर्मा की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page