13 July 2026

ग्राम पंचायत धून्धरी मुख्यालय पर रात्रि चौपाल का आयोजन किया

0
IMG-20251121-WA0014

कुशायता,21 नवंबर (केकड़ी पत्रिका/हंसराज खारोल) निकटवर्ती ग्राम पंचायत धून्धरी मुख्यालय पर शुकवार रात रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया। सावर पंचायत समिति के विकास अधिकारी चिरंजीलाल वर्मा की अध्यक्षता में हुई इस चौपाल में ग्रामीणों ने अपनी विभिन्न समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं।ग्रामीणों ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत मिलने वाली किस्तें समय पर नहीं आ रही हैं, जिससे आवास निर्माण कार्य लंबित पड़ा हुआ है। अधिकारियों ने बताया कि ग्राम पंचायत क्षेत्र में कचरा संग्रहण के लिए ठेकेदार द्वारा जल्द ही गाड़ी लगाई जाएगी साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत अपूर्ण मकानों को शीघ्र पूरा करवाने के निर्देश दिए गए।

Oplus_16908288

मौसम संबंधी बीमारियों के बारे में भी ग्रामीणों को विस्तृत जानकारी एवं सावधानियां बताई गईं।रात्रि चौपाल में विकास अधिकारी चिरंजीलाल वर्मा, ग्राम विकास अधिकारी अर्जुन सिह , कनिष्ठ सहायक कालू राम रेगर मेहरूखुर्द, ग्राम पंचायत धून्धरी मुख्यालय की प्रशासक मुन्नी देवी दीवान ग्रामीण समस्त वार्ड पंच एवं अन्य कार्मिक उपस्थित थे|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page