5 December 2025

मानव सेवा अपना घर आश्रम, बिजयनगर द्वारा एक लावारिस, जरूरतमंद एवं मंदबुद्धि पुरुष का किया रेस्क्यू

0
Oplus_16908288

Oplus_16908288

बिजयनगर 16 नवम्बर (केकड़ी पत्रिका/तरनदीप सिंह)मानव सेवा अपना घर आश्रम, बिजयनगर द्वारा शनिवार 15 नवम्बर को एक लावारिस, जरूरतमंद एवं मंदबुद्धि पुरुष रविंद्र (आयु लगभग 25 वर्ष) का रेस्क्यू किया गया।

सूचना दाता महेंद्र सिंह जी एवं रामलाल द्वारा फोन द्वारा बताया गया कि रविंद्र पिछले लगभग एक सप्ताह से गांव केसरपुरा, लौडीयाना रोड, विजयनगर क्षेत्र में अत्यंत खराब स्थिति में सड़कों पर घूमता फिर रहा था। सर्दी का मौसम आरंभ होने के कारण उसकी स्थिति अत्यंत दयनीय थी।
आश्रम द्वारा सूचना दाता को सलाह दी की समीपवर्ती विजयनगर थाने में उक्त व्यक्ति को ले आए। फिर पुलिस थाना की आवश्यक कार्यवाही के बाद उक्त जरूरतमंद को सेवा के लिए आश्रम में लिया जाएगा।

Oplus_16908288

सूचना प्राप्त होते ही आश्रम की रेस्क्यू टीम तत्काल थाने पर पहुँची तथा आवासी रविंद्र को आश्रम की एंबुलेंस के माध्यम से सुरक्षित रूप से लाया गया।

वर्तमान में आवासी रविंद्र को मानव सेवा अपना घर आश्रम, बिजयनगर में सुरक्षित रखकर उसकी सेवा, देखभाल एवं आवश्यक चिकित्सीय सहायता प्रदान की जा रही है।
सूचना दाता महेन्द्र सिंह जी, रामलालजी व केशरपुरा गांववासियों के मानव सेवा भावना की तारीफ की जाएगी की जरूरतमंद, बेघर व्यक्ति की समय पर ध्यान दिया और थाना/आश्रम तक पहुंचाया। अधिकतर देखा गया है की अनजान जरूरतमंद को कुछ पैसे या तंबाखू या चाय पिला कर कई व्यक्ति सोचते है की मानव सेवा हो गई है जो एक गलतफहमी है। इससे जरूरतमंद की यह आदत अफीम, तंबाकू, चाय, बीडी, कुछ पैसे आदि की सुविधाजनक आदत हो जाती है। इन व्यक्तियों के शरीर में खून की कमी पाई गई है। अतः बेहतर हैं की ऐसे व्यक्तियों को सुविधाजनक जगह पर पहुंचाया जाए।

69वी जिला स्तरीय प्राथमिक विद्यालय की खेलकूद संस्कृतिक एवं साहित्य प्रतियोगिता का हुआ समापन समारोह। – https://go.shr.lc/4ilqeKl

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page