12 January 2026

बांदनवाड़ा पुलिस चौकी में आयोजित हुई ( CLG.) समिति की बैठक

0
IMG-20250925-WA0006

बांदनवाड़ा 25 सितम्बर (केकड़ी पत्रिका/चंद्र प्रकाश टेलर )कस्बे के सुप्रसिद्ध पांच दिवसीय भगवान श्री सत्यनारायण मेले के आयोजन के पूर्व बांदनवाड़ा पुलिस चौकी में शांति समिति की बैठक भिनाय उपखंड अधिकारी सुश्री जीतू कुलहरी के मुख्य अतिथि एवं भगवान श्री सत्यनारायण मेला मंदिर कमेटी अध्यक्ष जयमल रहलानी चौधरी की अध्यक्षता में आहुत हुई‌ जिसमें ग्रामीणों ने मेले आयोजन को लेकर प्रस्ताव रखें उस पर अधिकारियों ने विचार विमर्श किया ।

बांदनवाड़ा के पूर्व सरपंच वीरेंद्र सिंह राठौड़ ने शांति समिति की बैठक में कहा कि मुख्य मंदिर परिसर में महिला पुलिस कांस्टेबल की संख्या बड़ा करके नियुक्त करें क्योंकि मेले के दौरान महिला दर्शनार्थियों की संख्या अधिक होती है साथ ही वार्ड पंच प्रतिनिधि शांतिलाल शर्मा ने मेले के लिए भूमि आवंटन की मांग रखी अन्य ग्रामीणों ने मेले के दौरान सुलभ शौचालय की जगह-जगह व्यवस्था करने की बात कही साथ ही मिला अध्यक्ष एवं ग्रामीणों ने अपने-अपने प्रस्ताव एवं सुझाव दिए जिसको अधिकारियों ने हर संभव मंदिर का आश्वासन दिया।

इस मौके पर भिनाय तहसीलदार नीलम राठौड़ विकास अधिकारी अर्जुन सिंह शेखावत बांदनवाड़ा चौकी प्रभारी गिरधारी सिंह मय स्टाफ बांदनवाड़ा नायब तहसीलदार मीणा वीरेंद्र सिंह राठौड़ शांतिलाल शर्मा नागेंद्र सिंह राठौड़ गुमान सिंह राठौड़ तेजेंद्र सिंह भागचंद जाट राठौड़ बनवारी दास वैष्णव अनिल शर्मा पंकज शर्मा छोटू शर्मा लक्की शर्मा सुरेश टॉक महावीर माली सुरेश बामनिया नाथू माली शब्बीर मोहम्मद अवल हुसैन मंसूरी एडवोकेट नेमीचंद रिंकू वैष्णव गोपाल सिंह रावत दशरथ शर्मा अखिलेश साहू।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page