5 December 2025

भारतीय जैन संघटना द्वारा क्षमा याचना पर्व और सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया।

0
IMG-20250909-WA0017

बिजयनगर 09 सितम्बर (केकड़ी पत्रिका/ तरनदीप सिंह) भारतीय जैन संघटना विजयनगर द्वारा क्षमा याचना पर्व, तपस्वियों का बहुमान एवं भामाशाह/ उत्कृष्ट सदस्यों का सम्मान कार्यक्रम चन्द्र प्रभु दिगम्बर जैन संस्थान में आयोजित किया गया जिसमें बालिका अनिका सकलेचा द्वारा नवकार महामंत्र की नृत्य प्रस्तुति द्वारा कार्यक्रम प्रारंभ किया गया तत्पश्चात स्नेहा कुमट एवं सुनीता कावड़िया द्वारा नृत्य के माध्यम से क्षमापना पर्व के महत्व पर प्रस्तुति दी गई, रेखा लोढ़ा, सीमा नाबेड़ा & स्नेहा कुमट द्वारा नाट्य प्रस्तुति द्वारा वर्षीतप के भाव जगाए गए इसके साथ ही तपस्वियों के बहुमान के क्रम में सर्वप्रथम विजयनगर के आज तक के इतिहास में सबसे बड़ी तपस्या 78 उपवास करने एवं आगे भी जारी रखने पर तपस्वी प्रवीण कुमार संचेती का बहुमान, बारम्बार अनुमोदना संघटना के समस्त सदस्यों एवं समाज के प्रतिष्ठित पदाधिकारियों द्वारा किया गया, तपस्वियों के बहुमान की कड़ी में लाड़ कंवर लोढ़ा द्वारा वर्षीतप करने एवं मंजू चौधरी द्वारा 5 उपवास करने पर उनका बहुमान किया गया, तपस्वियों के स्वागत अभिनंदन में संघटना की सदस्या मोनिका सकलेचा & इन्दिरा रांका द्वारा स्वागत गीत द्वारा अनुमोदना की गई।भामाशाह सम्मान अंतर्गत वर्ष 2023 एवं 2024 में भारतीय जैन संघटना विजयनगर को सदस्यों द्वारा एवं समाज के गणमान्य व्यक्तियों द्वारा सेवा कार्य के लिए दिए गए आर्थिक सहयोग के लिए अध्यक्ष सम्पत लाल कांठेड़ & मधुबाला कांठेड़, जालियां ।।निवासी हाल मुकाम अहमदाबाद निवासी अरविन्द कुमार & शुभा श्रीश्रीमाल, अनिल कुमार & मंजू चौधरी, ताराचंद & रेखा लोढ़ा, सुभाष चंद्र & चंद्रकांता भंसाली, नौरत मल & मंजू भंडारी, मनीष कुमार & कुसुम चौरडिया, मनीष कुमार & पूजा बड़ोला, राकेश कुमार & ज्योति डूंगरवाल, अशोक कुमार & रेखा लोढ़ा, महेन्द्र कुमार & लीला बोरदिया, पुनीत कुमार & वन्दना बड़ोला, पुखराज सिंघवी & अरुणा सिंघवी, भंवर लाल & कमला कावड़िया, हेमचंद रांका & संगीता रांका तथा अन्य सम्मानित भामाशाह जो कि कार्यक्रम में उपस्थित नहीं हो सके शोभाग सिंह नाबेड़ा, निहाल चन्द नाबेड़ा, उम्मेद सिंह नाबेड़ा, अतुल पाल़डेचा, विजयराज सिंघवी, अभय कुमार सांखला, अशोक कुमार श्रीश्रीमाल, अरविन्द कुमार लोढ़ा, अमित कुमार अब्बानी आप सभी भामाशाहों की भी बहुत बहत अनुमोदना की गई एवं उनका सम्मान आगामी कार्यक्रम में किया जाएगा।कार्यक्रम में पिछले कार्यकाल में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सदस्यों में बेस्ट सेक्रेट्री का अवॉर्ड अशोक नाबेड़ा, बेस्ट कॉर्डिनेटर का अवॉर्ड सुनील लोढ़ा तथा बेस्ट महिला सदस्य का अवॉर्ड प्रीति गोधा को दिया गया।सम्मान की कड़ी में ललिता तलेसरा का भी भारतीय जैन संघटना द्वारा किया गया जो कि पिछले 5 वर्षों से लगातार तेरापंथ अणुव्रत महासभा विजयनगर में महिला अध्यक्ष पद पर बनी रहकर अपनी सेवाएं दे रही हैं।आज के समारोह के मुख्य अतिथि तारा चंद & रेखा लोढ़ा (अरविंद मेडिकल) द्वारा उनकी बेटी कुमारी कींजल के अगले माह में जन्म दिवस पर बीजेएस के सेवा कार्यों के लिये 2 लाख 25 हज़ार रुपये की घोषणा करके एक स्मार्ट बोर्ड आदर्श विद्या मंदिर उच्च माद्यमीक विद्यालय विजयनगर को देने का निर्णय लिया ।इसी तरह श्रीमान अरविंद कुमार & शुभा श्रीश्रीमाल द्वारा एक लाख रुपए शिक्षा एवं विद्यादान के लिए स्वीकृति दी गई । कार्यक्रम में संघटना के अध्यक्ष सम्पत लाल कांठेड़ ने सभी दंपत्ति सदस्यों से विनम्र भाव से मिच्छामि दुक्कडम कहते हुए पिछले वर्ष में जाने-अनजाने में हुई किसी भी प्रकार गलती या भूल से किसी का दिल दुखाया हो तो क्षमा याचना मांगी गई। कार्यक्रम में संघटना के अध्यक्ष द्वारा बताया कि वर्ष 2023 एवं 2024 में रु 23 लाख 50 हज़ार रुपए सदस्यों एवं भामाशाहों से प्राप्त कर रु 23.00 लाख की राशि दो वर्षों में सेवाकार्य एवं अन्य कार्यक्रमों में व्यय किए गए ।अध्यक्ष महोदय द्वारा तारा चंद & रेखा लोढ़ा एवं अरविंद कुमार शुभा श्रीश्रीमाल का दिल से आभार और धन्यवाद देते हुए समस्त समाज के पधारें हुए अध्यक्ष, मंत्री, समाज के प्रतिष्ठित पदाधिकारियों एवं संघटना के समस्त दंपत्ति सदस्यों का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।कार्यक्रम का मंच संचालन वर्षा लोढ़ा द्वारा बहुत ही शानदार तरीके से किया गया जिनका भी सम्मान संघटना द्वारा किया गया।कार्यक्रम के अन्त में पधारे हुए समस्त गणमान्य नागरिकों एवं सदस्यों का मंत्री नौरत मल भंडारी द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page