5 December 2025

पुलिस थाना बिजयनगर की अवैध शराब तस्करों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही अवैध अंग्रेजी शराब की तस्करी करते 02 तस्कर गिरफ्तार

0
IMG-20250909-WA0013

विजयनगर 09 सितम्बर (केकड़ी पत्रिका/तरन दीप सिंह ) जिला पुलिस अधीक्षक, ब्यावर रतन सिंह IPS के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भूपेन्द्र शर्मा, आरपीएस एवं वृत्ताधिकारी वृत्त मसूदा सज्जनसिंह आर.पी.एस के निकटतम सुपरविजन में थानाधिकारी पुलिस थाना बिजयनगर मय टीम द्वाराअवैध शराब तस्करों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए एक बोलेरो पिकअप से हरियाणा निर्मित 191 बोतल अंग्रेजी शराब जब्त कर 02 तस्करों को गिरफ्तार परिवहन में प्रयुक्त वाहन को जब्त करने में पुलिस टीम को बडी सफलता प्राप्त हुई।

08. सितंबर 2025 को थानाधिकारी पुलिस थाना बिजयनगर को मुखबीर खास सूचना प्राप्त हुई कि एक सफेद रंग की बोलेरो पिकअप भिनाय की तरफ से आ रही है जिसमें दो व्यक्ति सवार है। जिसमें भारी मात्रा में अवैध शराब भरी हुई है। सूचना विश्वसनीय होने से थाने से खाना होकर भिनाय की तरफ से आने वाले नेशनल हाईवे पर नाकाबन्दी शुरू की तो दौराने नाकाबन्दी मुताबिक हुलिये की पिकअप आती नजर आई जिसको पुलिस जाप्ता द्वारा रोकना चाहा तो वाहन चालक वाहन को तेज गति से भगाने लगा जिसको रूकवा कर गाडी में सवार दोनों व्यक्तियों को डिटेन कर गाडी को भगाने के बारे में पूछा गया तो कोई सन्तोषप्रद जवाब नही देने पर पर गाडी की तलाशी ली गई।

गाडी के पीछले हिस्से मे कम्पार्टनुमा पार्ट बना हुआ दिखा जिसको खोलकर चैक किया गया तो कम्पार्ट के अन्दर अग्रेजी शराब की बोतले भरी होना पाई गई जिनको बहार निकाल कर चैक किया गया तो हरियाणा निर्मित 20 बोतल जैमसन विहस्की, 12 बोतल ब्लैक लेबल विहस्की, 34 बोतल वैलेनटाईस विहस्की, 11 बोतल मैकडील विहस्की, 10 बोतल सिवास रिगल विहस्की, 34 बोतल रेड लेबल, 12 बोतल ग्रे गूज वोडका, 36 बोतल एम्बसलुट वोदका, 22 बोतल मोनविट विहस्की कुल 191 बोतल अवैध शराब मिली। जिनको जब्त कर दोनो तस्करों को गिरफ्तार किये जाकर परिवहन में प्रयुक्त वाहन को जब्त किया गया। तस्करो से उक्त शराब लाने व ले जाने के बारे में पूछताछ की गई तो हरियाणा से लाना व गुजरात ले जाने के बारे में बताया जिसके बारे में गहनता से पूछताछ जारी है। सेधा राम पुत्र जालाराम, देवासी, उम्र 25 साल, निवासी तैतरोल पुलिस थाना चितलवाना जिला जालोर। लीलाराम पुत्र बालका राम, उम्र 30 साल, निवासी तैतरोल पुलिस थाना चितलवाना जिला जालोर को गिरफ्तार कियापुलिस टीमःमे करण सिंह पुनि थानाधिकारी पुलिस थाना बिजयनगर जिला ब्यावर। शेर सिंह हैड कानि अमिताभ सिंह राधेलाल चालक पुलिस थाना बिजयनगर जिला ब्यावर का सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page