17 April 2026

सेन समाज की एकता और समर्पण का प्रतीक: भव्य मंदिर का लोकार्पण

0
Screenshot_2025-08-08-18-14-19-28_7352322957d4404136654ef4adb64504

आसींद 08 अगस्त (केकड़ी पत्रिका/विजयपाल सिंह राठौड़) नगर में सेन समाज द्वारा निर्मित भव्य मंदिर का लोकार्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्रीय विधायक जबर सिंह सांखला ने की और मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका अध्यक्ष देवीलाल साहू उपस्थित रहे।कार्यक्रम में सेन समाज के सैकड़ों लोग और महिलाएं मौजूद रहीं।

एकता और समर्पण की सराहना

विधायक जबर सिंह सांखला ने अपने उद्बोधन में सेन समाज की एकता और समर्पण की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह मंदिर केवल एक पूजा स्थल नहीं है, बल्कि यह सेन समाज की एकजुटता और सांस्कृतिक मूल्यों का प्रतीक है।पूर्व उप जिला प्रमुख रामचंद्र सेन ने बताया कि इस मंदिर के निर्माण में समाज के हर वर्ग ने बढ़-चढ़कर योगदान दिया है। उन्होंने सभी दानदाताओं और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

नगर पालिका अध्यक्ष देवीलाल साहू ने कहा कि ऐसे धार्मिक और सामाजिक कार्य समाज में सकारात्मकता और भाईचारे की भावना को बढ़ावा देते हैं।कार्यक्रम में एडवोकेट तेजवीर सिंह चुंडावत, भारत विकास परिषद के सरंक्षक गोपाल सिंह चुंडावत, भाजपा नगर अध्यक्ष अनिल सिंह तंवर, भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष फौजमल गुर्जर, बदनोर ग्रामीण मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह रावत सहित सेन समाज के सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page