10 February 2026
IMG-20250808-WA0054
  • रक्षाबंधन के पावन पर्व पर राखियो की दुकानों से दुल्हन की तरह सजा है ।

बांदनवाड़ा 08 अगस्त केकड़ी पत्रिका /चंद्र प्रकाश टेलर) कस्बे में रक्षाबंधन के त्यौहार की बड़े उत्साह और जोश के साथ दुकानदारों में खुशी का माहौल देखने को मिल रहा है। बांदनवाड़ा के मुख्य चौराहे पर लगी एक से बढ़कर एक , मनमोहक हजारों राखियो की दुकानें। *पूरा बाजार मानो एक दुल्हन की तरह सजा हो* हर दुकान बहनों को अपनी ओर आकर्षित कर रही है बहने अपने भाइयों की कलाई के लिए एक से बढ़कर एक सुंदर राखी खरीदने में उत्सुक हो रही है।ठीक उसी प्रकार मिठाई वाले भी अपने आप को कमजोर साबित नहीं कर रहे हैं। वह भी अपनी दुकानों को एक से बढ़कर एक सुंदर मिठाइयों से सजा-धजा कर तैयार कर रखे हैं मानो कोई भी मिठाई लेने से अपने आप को रोक नहीं सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page