टैगोर ग्लोबल स्कूल की छात्राओं ने थानाधिकारी जी को बांधी राखी
बिजयनगर 08 अगस्त (केकड़ी पत्रिका/ तरनदीप सिंह) रक्षाबंधन के पावन अवसर पर टैगोर ग्लोबल स्कूल की छात्राओं ने स्थानीय थानाधिकारी को राखी बांधकर भाईचारे और सुरक्षा का संदेश दिया। इस दौरान छात्राओं ने थानाधिकारी को शुभकामनाएँ दीं और उनके निरंतर सहयोग एवं क्षेत्र की सुरक्षा के लिए आभार व्यक्त किया।

थानाधिकारी ने छात्राओं को आशीर्वाद देते हुए कहा कि पुलिस सदैव नागरिकों की सेवा और सुरक्षा के लिए तत्पर है। उन्होंने बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ देशभक्ति और सामाजिक मूल्यों को अपनाने की प्रेरणा दी।

स्कूल प्राचार्य मुक्तेश रोहेला ने बताया कि यह पहल छात्रों में पुलिस के प्रति विश्वास और समाज में सौहार्द की भावना को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से की गई। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के शिक्षक,शिक्षिकाएँ भी उपस्थित रहे।